फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Ajay Bhatt welcome in Almora

अल्मोड़ा में अजय भट्ट का स्वागत

Fri, 29 Jan 2016 11:26 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा। Updated Fri, 29 Jan 2016 11:26 PM IST
विज्ञापन
Ajay Bhatt welcome in Almora

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष और नेता प्रतिपक्ष अजय भट्ट ने प्रदेश  की हरीश रावत सरकार पर जमकर प्रहार किए। जन चेतना रैली के तहत चौघानपाटा में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि प्रदेश में माफियाराज चल रहा है।

विज्ञापन


राज्य की सरकार जमीन, शराब और खनन माफिया को संरक्षण दे रही है और इनके खिलाफ आवाज उठाने वालों को जेल भेज दिया जा रहा है या उनकी जान खतरे में है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने सत्ता में आने से पहले 30 लाख  युवाओं को रोजगार देने का वायदा किया था लेकिन पांच प्रतिशत को भी रोजगार नहीं दिया।
विज्ञापन


दूसरी तरफ तीन प्रतिशत लोगों को भी बेरोजगारी पेंशन का लाभ नहीं  मिल रहा है। प्रदेश अध्यक्ष बनकर पहली बार अल्मोड़ा पहुंचने पर श्री भट्ट  का भव्य स्वागत किया गया। रैली को संबोधित करते हुए श्री भट्ट ने कहा कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार माफिया को सरेआम संरक्षण दे रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सरकार खुद राज्य की जमीनें लुटाने में लगी है। शराब, खनन और भू माफिया का विरोध करने पर सरकार स्थानीय लोगों को जेल भेज रही है। माफियाराज का विरोध करने वालों को बाहर से गुंडे लाकर पिटवाया जा रहा है। सरकार पीड़ितों की आवाज सुनने के बजाय उन्हें जेल भेज रही है और लोगों के साथ बदसलूकी करने वालों के साथ वीआईपी की तरह व्यवहार किया जा रहा है।

बेरीनाग के बाद अब नानीसार में बाहर से आए गुंडा तत्वों ने स्थानीय लोगों की पिटाई की। उन्होंने कहा नानीसार में पट्टे की कार्रवाई से पहले ही निर्माण चल रहा है  और स्टे तामील करने गए वरिष्ठ अधिवक्ता पीसी तिवारी और कई महिलाओं पर हमला  कर दिया गया। इनमें कई महिलाएं भी शामिल हैं लेकिन कांग्रेस कार्यकर्ताओं की तरह काम कर रहे प्रशासन ने गुंडों को तो छोड़ दिया पर विरोध करने वाले लोगों को जेल भेज दिया।

भट्ट ने कहा कि कई शहादतों के बाद उत्तराखंड राज्य गठित हुआ है और इसे भाजपा बाहरी लोगों के हाथों लुटने नहीं देगी। मां बहनों के साथ मारपीट करने वालों का जमकर विरोध किया जाएगा। उन्होंने कहा कि देहरादून नारी निकेतन में मूक बधिर महिलाओं का शारीरिक शोषण किया गया।

भ्रष्टाचार चरम पर है। खुद सीएम के सचिव स्टिंग ऑपरेशन में 20 करोड़ रुपये मांगते देखे गए। स्थिति यह है कि स्टिंग करने वाले पत्रकार का मकान तुड़वा दिया गया। उन्होंने कहा राज्य में व्याप्त भय और भ्रष्टाचार से लोग तंग आ चुके हैं और आने वाले चुनावों में कांग्रेस को उखाड़ने की तैयारी हैं।

 सांसद अजय टम्टा ने कहा कि राज्य में विकास के नाम पर सिर्फ घोषणाएं की जा रही हैं और जो भी काम हो रहे हैं उनमें कांग्रेस कार्यकर्ताओं को ठेके देकर धन का दुरुपयोग किया जा रहा है।

सभा को जिलाध्यक्ष ललित लटवाल, पूर्व विधायक रघुनाथ सिंह चौहान, कैलाश शर्मा, मोहन राम आर्या, पूर्व संगठन महामंत्री कैलाश पंत, गजराज बिष्ट, महेश नेगी, कैलाश गुरुरानी, सुभाष पांडे, सूरज सिराड़ी ने संबोधित किया। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष ललित लटवाल और संचालन अजीत सिंह कार्की ने किया।

 प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार अल्मोड़ा पहुंचे अजय भट्ट का मजखाली, द्वारसों, कठपुड़िया, कोसी आदि स्थानों पर कार्यकर्ताओं ने फूल मालाओं से स्वागत किया। अल्मोड़ा में भी कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। उन्हें कोसी से वाहनों के काफिलों के साथ लाया गया। युवाओं ने स्वागत में बाइक रैली भी निकाली।

अल्मोड़ा में स्वागत करने वालों में पूर्व जिलाध्यक्ष चंदन सिंह मेहरा, अरविंद बिष्ट, रमेश बहुगुणा, गोविंद पिलख्वाल, धर्मेन्द्र बिष्ट, दर्शन रावत, बलवंत सिंह भाकुनी, लता बोरा, जीवंती मेहता, निर्मला जोशी, राधिका जोशी, रमा जोशी, किरन पंत, मीना भैसोड़ा, लता पांडे, कृष्ण बहादुर, रवि रौतेला, विनीत बिष्ट, भगवत बिष्ट, तुषारकांत साह, दीप जोशी, जगमोहन बिष्ट, श्याम पांडे, कुंदन लटवाल, सुभाष पांडे, दीपक पांडे, अजय वर्मा, दिनेश पांडे, पंकज जोशी, संजय टम्टा, चंदन लाल टम्टा, ख्याली पांडे, दीप टम्टा, त्रिलोक लटवाल, बालम कपकोटी, कमल बिष्ट, दीपक वर्मा, राजीवराज गुरुरानी, राजीव गुरुरानी आदि शामिल थे।


भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट ने अपने संबोधन में कहा कि बड़े भाई के तौर पर वह मुख्यमंत्री हरीश रावत को पूरा सम्मान देते हैं लेकिन राज्य के हितों की अनदेखी होने पर वह चुप नहीं रहेंगे। उन्होंने कहा कि सरकार के गलत निर्णयों का विरोध करने को मुख्यमंत्री गाली की संज्ञा दे रहे हैं जो कि उचित नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed