फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Agri Officers Protest Over Demands

Almora News: सहायक कृषि अधिकारियों ने किया प्रदर्शन, रहे कार्य बहिष्कार पर

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 23 Jan 2023 11:51 PM IST
विज्ञापन
Agri Officers Protest Over Demands
अल्मोड़ा मे एडीएम सीएस मर्तोलिया को ज्ञापन देते सहायक कृषि अधिकारी। संवाद - फोटो : ALMORA
अल्मोड़ा। वेतन विसंगति समेत अन्य मांगें पूरी न होने से नाराज सहायक कृषि अधिकारियों ने कार्य बहिष्कार कर अधीनस्थ कृषि सेवा संघ के बैनर तले विकास भवन में प्रदर्शन किया। उन्होंने सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर विरोध जताया। शासनादेश वापस न लेने पर पूर्ण कार्य बहिष्कार करने की चेतावनी दी।
विज्ञापन

इस मौके पर हुई सभा में वक्ताओं ने कहा कि सहायक कृषि अधिकारियों के पास तकनीकी डिग्री है जबकि उनका वेतनमान जेई और अन्य तकनीकी कार्मिकों से कम है। उन्हें भी समान वेतनमान दिया जाए। उन्होंने सहायक कृषि अधिकारी वर्ग तीन, वर्ग दो के आमेलन फील्ड कर्मचारियों को वाहन भत्ता देने, प्रोन्नत वेतनमान देने की मांग की। जिलाध्यक्ष शुभम आर्या ने कहा कि नया शासनादेश स्वीकार नहीं है।। इससे विभाग के अस्तित्व को खतरा बना है। संगठन के प्रांतीय कोषाध्यक्ष हिमांशु जोशी ने कहा कि वर्ष 2008 से पूर्व बीडीओ के अधीन होने पर एडीओ एजी को कई समस्याओं से जूझना पड़ता था। विरोध के बाद 2008 में सिंगल विंडो सिस्टम लागू हुआ जिसमें कृषि विभाग के विकासखंड स्तरीय अधिकारियों का प्रशासनिक नियंत्रण बीडीओ से मुक्त रखा गया। अब फिर से इसका शासनादेश जारी कर उनके हितों की अनदेखी की गई है, जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जिला महामंत्री यशवंत सिंह बिष्ट ने कहा कि इस व्यवस्था से फील्ड कार्मिकों के नियंत्रण अधिकारी विकासखंड प्रभारी कृषि के अलावा बीडीओ भी होंगे। इससे अव्यवस्था होगी और फील्ड कर्मियों को कई समस्याओं से जूझना पड़ेगा। चेतावनी देते हुए कहा यह शासनादेश निरस्त नहीं किया गया तो वे सड़कों पर उतरेंगे। इस मौके पर संगठन के प्रांतीय कोषाध्यक्ष महेंद्र साह, केएन कांडपाल, संघ के जिलाध्यक्ष पूरन सिंह भोज, महामंत्री राम सिंह कार्की, संरक्षक चंदन सिंह नैनवाल सहित कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed