फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Agniveer Bharti in KRC Ranikhet

Almora News: रानीखेत में अग्निवीर बनने के लिए एक हजार युवाओं ने बहाया पसीना

Tue, 20 Jun 2023 11:23 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Tue, 20 Jun 2023 11:23 PM IST
विज्ञापन
Agniveer Bharti in KRC Ranikhet
सोमनाथ मैदान में अग्निवीर बनने के लिए दौड़ लगाते युवा। संवाद
रानीखेत (अल्मोड़ा)। कुमाऊं रेजीमेंट के मुख्यालय रानीखेत के सोमनाथ मैदान में अग्निवीर भर्ती रैली मंगलवार से शुरू हो गई है। इसके पहले दिन अल्मोड़ा जिले के भिकियासैंण, चौखुटिया, द्वाराहाट, सल्ट तहसीलों केेे एक हजार युवाओं ने दौड़ लगाकर दमखम दिखाया। दौड़ में सफल युवाओं के दस्तावेज जांचे गए। सफल युवा उत्साहित दिखे तो असफल युवा मायूस होकर घर लौटे।
विज्ञापन

अग्निवीर भर्ती रैली के लिए रात ढाई बजे से मैदान में युवाओं का प्रवेश शुरू हुआ। रात में ही युवा अग्निवीर बनकर रोजगार से जुड़ने और देश सेवा का जज्बा लिए मैदान के बाहर जुटे। भर्ती रैली का शुभारंभ 1.6 किमी की दौड़ के साथ हुआ जिसमें चौखुटिया, भिकियासैंण, द्वाराहाट और सल्ट तहसील के एक हजार युवा शामिल हुए। 100-100 के समूह में युवाओं ने ऐतिहासिक सोमनाथ मैदान के चार चक्कर लगाए। इसमें सफल युवाओं ने बीम लगाकर दमखम दिखाया। इन सभी बाधाओं को पार कर सफल युवा खुशी से झूम उठे तो असफल युवाओं को निराशा हाथ लगी।
विज्ञापन

भर्ती निदेशक कर्नल आदित्य कुमार ने बताया कि सफल युवाओं के दस्तावेज जांचे गए। अन्य तहसीलों के युवाओं को बुधवार को भी भर्ती रैली में भाग लेने के लिए रात ढाई बजे छह बजे तक सोमनाथ मैदान पहुंचना होगा। इसके बाद युवाओं को प्रवेश नहीं दिया जाएगा। बताया कि 27 जून तक अल्मोड़ा, बागेश्वर, नैनीताल और यूएसनगर के युवाओं की अग्निवीर जनरल ड्यूटी भर्ती रैली होगी। इसके बाद पूरे उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश के युवाओं के लिए नर्सिंग असिस्टेंट और सिपाही फार्मा के पदों पर भर्ती रैली होगी। सं
विज्ञापन
विज्ञापन



भर्ती रैली की वीडियो बनाते इंदौर के तीन युवक पकड़े
अल्मोड़ा। सोमनाथ मैदान में आयोजित भर्ती रैली के दौरान इंदौर के तीन युवक वीडियो बनाते हुए पकड़े गए। पुलिस टीम ने उन्हें गिरफ्तार कर थाने पहुंचाया और पूछताछ की लेकिन किसी तरह की संदिग्ध जानकारी न मिलने से बाद में तीनों को छोड़ दिया गया। पुलिस अधिकारियों ने भी मामला गंभीर न होने की बात कही है।


युवाओं के लिए रैन बसेरे और होटलों में लगे हैं 1,200 बेड
अल्मोड़ा। भर्ती रैली को लेकर पुलिस और प्रशासन की तरफ से व्यवस्था चाक चौबंद नजर आई। हालांकि हर रोज एक हजार युवा भर्ती रैली के लिए बुलाए गए हैं लेकिन प्रशासन ने रानीखेत नगर के रैन बसेरों और होटलों में उनके लिए 1,200 बेड की व्यवस्था की है। संयुक्त मजिस्ट्रेट जय किशन खुद व्यवस्थाओं को परखने में जुटे रहे। होटल, ढाबों में भी पुलिस-प्रशासन की पैनी नजर रही। वहीं भर्ती रैली में शामिल होने पहुंचे युवा भी व्यवस्थाओं से खुश नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed