{"_id":"41fde9356519ab61ae0c25647eaa8b80","slug":"agatation-against-inchroment-at-dwarahat-hindi-news-5","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रशासन की भूमिका पर सवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रशासन की भूमिका पर सवाल
ब्यूरो/अमर उजाला , द्वाराहाट (अल्मोड़ा)
Updated Sat, 07 Feb 2015 11:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हितचिंतक भवन और स्याल्दे बिखौती मेला परिसर से अतिक्रमण की हटाने की मांग को लेकर चल रहा धरना 21वें दिन भी जारी रहा। धरना स्थल पर हुई सभा में वक्ताओं ने प्रशासन के रवैए पर सवाल उठाए। उनका कहना था कि प्रशासन आंदोलन के बाद भी अतिक्रमण को खाली नहीं करा रहा है।
विज्ञापन
नगर पंचायत कार्यालय प्रांगण में आयोजित सभा में वक्ताओं ने कहा कि द्वाराहाट ऐतिहासिक नगरी है, यहां के सार्वजनिक स्थलों पर इस तरह से कब्जा किया जाना दुर्भाग्यपूर्ण है। स्याल्दे बिखौती मेला नजदीक है, लेकिन प्रशासन ने अभी तक इस मामले में सकारात्मक कार्रवाई नहीं की है।
विज्ञापन
यदि मेले से पहले अतिक्रमण ध्वस्त नहीं किया गया तो आंदोलनकारी उग्र आंदोलन के साथ चक्काजाम, रैली प्रदर्शन के माध्यम से लोगों को जागरूक करेंगे। धरना देने वालों में मेला कमेटी के संरक्षक ओपी हरबोला, मेला कमेटी के उपाध्यक्ष जगदीश बुधानी, पुष्पेश त्रिपाठी, भुवन चौधरी, मुकुल शाह, प्रीत पाल सिंह, कैलाश फुलारा, जगत सिंह, दान सिंह राणा, गणेश चौधरी, आशीष वर्मा, भूपेंद्र कांडपाल, अनिल चौधरी, श्याम दत्त मैनाली आदि थे ।
विज्ञापन