{"_id":"e073df2e6189b78c516fa05411511a7b","slug":"agatation-against-inchroment-at-dwarahat-hindi-news-2","type":"story","status":"publish","title_hn":"उग्र आंदोलन की धमकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उग्र आंदोलन की धमकी
अमर उजाला, ब्यूरो/ द्वाराहाट (अल्मोड़ा)
Updated Sun, 01 Feb 2015 11:41 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऐतिहासिक हितचिंतक भवन और स्याल्दे बिखोती मेला परिसर से अतिक्रमण हटाने की मांग को लेकर धरना जारी है। लोगों ने अतिक्रमणकारियों के खिलाफ जमकर गुस्सा उगला, प्रशासन की कार्य प्रणाली को भी कठघरे में खड़ा किया। वक्ताओं ने कहा कि जब सार्वजनिक स्थल ही सुरक्षित नहीं हैं तो आम आदमी की सुरक्षा का क्या होगा। उन्होंने अतिक्रमण के खिलाफ उग्र आंदोलन की धमकी दी है।
विज्ञापन
धरने में पूर्व विधायक पुष्पेश त्रिपाठी, विनोद जोशी, अनिल चौधरी, मुकुल शाह, गणेश चौधरी, किशन रौतेला, नगेश शाह, बीडीसी सदस्य जीवन किरौला, नरेंद्र अधिकारी, बसंत लाल, मुन्ना लाल, भुवन चौधरी, भूपेंद्र कांडपाल आदि बैठे। चौखुटिया विकासखंड के खीड़ा जिला पंचायत सदस्य गजेंद्र सिंह नेगी, तल्ली कहाली के प्रधान पूरन पांडे, रमेश चंद्र आदि ने धरना स्थल पर पहुंचकर समर्थन जताया।
विज्ञापन
इस दौरान नगर पंचायत अध्यक्ष विमला शाह, ओपी हरबोला सहित दर्जनों नागरिक मौजूद थे। ग्रामीण क्षेत्रों से आए लोगों ने भी आंदोलन को समर्थन दिया।