{"_id":"5c379c11bdec2273467dbda4","slug":"against-the-authority-the-people-of-the-majesty-also-opened-the-front","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्राधिकरण के खिलाफ मजखाली के लोगों ने भी खोला मोर्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्राधिकरण के खिलाफ मजखाली के लोगों ने भी खोला मोर्चा
Fri, 11 Jan 2019 12:55 AM IST
Almora desk
अमर उजाला ब्यूरो रानीखेत (अल्मोड़ा)।
अमर उजाला ब्यूरो रानीखेत (अल्मोड़ा)।
Published by: Almora desk
Updated Fri, 11 Jan 2019 12:55 AM IST
विज्ञापन
प्राधिकरण के खिलाफ मजखाली के लोगों ने भी खोला मोर्चा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मजखाली के लोगों ने जिला विकास प्राधिकरण का विरोध शुरू कर दिया है। सर्वदलीय संघर्ष समिति अल्मोड़ा के पदाधिकारियों के साथ स्थानीय लोगों की बैठक में प्राधिकरण के खिलाफ आक्रोश देखा गया। लोगों ने कहा कि आंदोलन को तेज किया जाएगा। 15 जनवरी को डीडीए की प्रतियां सरयू नदी में बहाई जाएंगी।
प्राधिकरण के विरोध में सर्वदलीय संघर्ष समिति अल्मोड़ा के आंदोलन को संघर्ष समिति पूर्व में समर्थन दे चुकी है। मजखाली में अल्मोड़ा के पदाधिकारियों के साथ स्थानीय नागरिकों ने बैठक की। तय हुआ 15 जनवरी को मकर संक्रांति के दिन बागेश्वर स्थित सरयू नदी में प्राधिकरण की प्रतियों को बहाया जाएगा। वक्ताओं ने कहा कि प्राधिकरण के नियम और शर्तें पूरी करने में कई दिक्कतें हैं, आर्थिक तंगी से जूझने के बाद बमुश्किल ग्रामीण भवन निर्माण करते हैं, अब उन्हें टैक्स के दायरे में लाया जा रहा है। इस अवसर पर अल्मोड़ा से प्रताप सिंह, लक्ष्मण ऐठानी, चंद्रमणि भट्ट, मजखाली संघर्ष समिति के अध्यक्ष हिम्मत सिंह,शिव सिंह अधिकारी, कृपाल सिंह अधिकारी, केएस अधिकारी, एनएस अधिकारी, कुंदन अधिकारी, नीरज अधिकारी, जफर अहमद सहित तमाम लोग मौजूद थे।