फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   After the jam for teachers, the conscious officer

शिक्षकों के लिए जाम लगाने के बाद होश में आए अधिकारी

Tue, 01 Aug 2017 11:39 PM IST
अल्मोड़ा़, अमर उजाला ब्यूरो
अल्मोड़ा़, अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 01 Aug 2017 11:39 PM IST
विज्ञापन
After the jam for teachers, the conscious officer
चौखुटिया के महाकालेश्वर में चक्काजाम के दौरान सड़क में बैठी महिलाएं और बच्चे - फोटो : अमर उजाला

जीआईसी महाकालेश्वर में शिक्षक, प्रवक्ताओं की मांग को लेकर चलाया जा रहा आंदोलन मुख्य शिक्षा अधिकारी के साथ हुए लिखित समझौते के बाद समाप्त हो गया है। इससे पहले आंदोलनकारियों ने सीईओ का घेराव करने के साथ ही चौखुटिया-द्वाराहाट एनएच में करीब पौने घंटे तक चक्काजाम कर दिया। इस दौरान आक्रोशित आंदोलनकारी स्कूल में छुट्टी करवाकर बच्चों को भी धरना स्थल पर ले आए। बाद में गरमागरम बहस के बीच आखिरकार तीन प्रवक्ताओं की नियुक्ति का लिखित आदेश जारी होने पर आंदोलनकारी मान गए।

विज्ञापन

 
जीआईसी महाकालेश्वर में शिक्षक, प्रवक्ताओं की मांग को लेकर सात दिनों तक चला आंदोलन मुख्य शिक्षा अधिकारी हर्ष बहादुर चंद के साथ हुए लिखित समझौते के बाद समाप्त हो गया है। सीईओ ने मौके से ही गणित, जीव विज्ञान और हिंदी सहित तीन प्रवक्ताओं की वैकल्पिक व्यवस्था के निर्देश जारी किए। समझौते के तहत तय हुआ की आयोग से नियुक्ति अथवा एलटी से प्रोन्नत होने पर जीआईसी महाकालेश्वर में प्राथमिकता के आधार पर प्रवक्ताओं की नियुक्ति कर दी जाएगी। आंदोलनकारियों की दूसरी मांग कोटिकरण की विसंगति को दूर करने के संबंध में सीईओ ने कहा कि इस बारे शासन को पत्रावली भेज दी गई है। जिसमें शीघ्र कार्रवाई होने की उम्मीद है।
विज्ञापन

      
इससे पहले आंदोलनकारियों और सीईओ के बीच बहस होती रही। शुरुआती दौर में सीईओ की बातों से आक्रोशित आंदोलनकारियों ने नारेबाजी करते हुए उनका घेराव करने के साथ ही सड़क पर जाम लगा दिया। जिससे चौखुटिया-द्वाराहाट राष्ट्रीय राजमार्ग में करीब पौने घंटे तक वाहनों की आवाजाही ठप रही। बातचीत के दौरान सीईओ के अलावा प्रभारी बीईओ गणेश पाठक, पीटीए अध्यक्ष सूरज कुमयां, जिला पंचायत सदस्य शिवकुमार, गजेंद्र नेगी, बिंदेश्वरी पांडे, धीरज तिवारी, दीपक नेगी, बालादत्त तिवारी, कुंदन बिष्ट, दीवान सिंह बिष्ट, भुवन आर्या, हीरा नेगी,  प्रधान खष्टी गिरी, बचीराम, मदन राम, राधा देवी, पार्वती बिष्ट, आनंदी देवी, देवकी देवी, हेमा देवी, जीवन अधिकारी, बचुली देवी, बबीता आर्या, उमेश कुमार, बसंती गिरी, रामसिंह किरौला, नंदन सिंह सुरेश कुमयां, केशर सिंह, पार्वती नेगी सहित भारी संख्या में ग्रामीण व स्कूल छात्र आदि मौजूद थे।      
विज्ञापन
विज्ञापन

          
जाम की सूचना पर पहुंचे एसडीएम  
   
 महाकालेश्वर में आंदोलन समाप्त होने से पूर्व एनएच में अभिभावकों और छात्रों द्वारा लगाए गए चक्काजाम की सूचना मिलने पर उपजिलाधिकारी फिंचाराम चौहान और थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। अलबत्ता उनके पहुंचने तक जाम खुल चुका था। एसडीएम बाद में आंदोलनकारियों के साथ हुई वार्ता में शामिल रहे।       

    
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed