फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   After the election results, the coalition will disintegrate themselves: Bhatt

चुनाव परिणाम आने के बाद स्वयं बिखर जाएगा गठबंधन: भट्ट

Mon, 20 May 2019 11:36 PM IST
दीपक नेगी अमर उजाला ब्यूरो रानीखेत (अल्मोड़ा)।
अमर उजाला ब्यूरो रानीखेत (अल्मोड़ा)। Published by: दीपक नेगी Updated Mon, 20 May 2019 11:36 PM IST
विज्ञापन
After the election results, the coalition will disintegrate themselves: Bhatt
रानीखेत में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत करते कार्यकर्ता। - फोटो : amar ujala
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट के रानीखेत पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया। उन्होंने कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर संगठन को मजबूत करने का आह्वान किया।
विज्ञापन


पत्रकारों से बातचीत करते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि लोकसभा चुनाव परिणाम को लेकर जो भी एग्जिट पोल आए हैं संगठन को पहले से ही इसकी आशा थी। 23 मई के बाद गठबंधन पूरी तरह से बिखर जाएगा। गठबंधन और कांग्रेस ने निजी स्वार्थों के लिए लोकसभा चुनाव लड़ा था, जबकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा देशहित और सर्वजन विकास के नारे को लेकर चुनाव में कूदी थी। राष्ट्रवाद के एजेंडे को जनता ने खुद के कंधों पर उठा लिया था।
विज्ञापन


इस दौरान नैनीताल लोक सभा सीट पर पार्टी प्रत्याशी भट्ट की जीत को सुनिश्चित मानते हुए कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाया और भट्ट को मिठाई खिलाई। इस मौके पर  जिला महामंत्री प्रेम शर्मा, छावनी उपाध्यक्ष मोहन नेगी, मीडिया प्रभारी राजेंद्र जसवाल, महिला मोर्चा कुमाऊं संयोजिका विमला रावत, ज्योति शाह मिश्रा, चंदन भगत, विमल भट्ट, सुनीता डाबर, हंसा दत्त बवाड़ी, विनोद भार्गव, त्रिलोक भंडारी, ध्यान सिंह नेगी, विनोद उपाध्याय आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

कुलदेवता की पूजा अर्चना की 
द्वाराहाट। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट ने अपने निवास धनखलगांव (बिजेपुर ) में कुलदेवता की पूजा अर्चना की। इसके बाद वह दूनागिरि मंदिर गए। इससे पूर्व द्वाराहाट पहुंचने पर कार्यकर्ता ने उनका स्वागत किया। इस मौके पर विधायक नेगी व पार्टी कार्यकर्ता मौजूद थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed