फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   After several days open market

कई दिनों बाद खुले बाजार में फिर लौटी रौनक, चप्पे-चप्पे पर रही भारी भीड़

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 09 Jun 2021 10:49 PM IST
विज्ञापन
After several days open market
अल्मोड़ा। लंबे समय बाद बुधवार को खुले बाजार में रौनक लौट आई। दुकानों, बैंकों में भारी भीड़ उमड़ने से सामाजिक दूरी की धज्जियां उड़ीं। कोविड कर्फ्यू के दौरान तीन दिन पूरी तरह से बाजार खोलने की अनुमति मिलने से व्यापारी खुश हैं।
विज्ञापन

नगर के चौक बाजार, लाला बाजार, कारखाना बाजार, कचहरी बाजार, थाना बाजार, मालरोड, धारानौला आदि बाजारों में लोगों की काफी चहल पहल रही। कपड़ा, बर्तन, जनरल स्टोर, किराना की दुकानें, राशन की दुकानें, स्टेशरी, किताबों की दुकानें समेत तमाम दुकानों में ग्राहकों की रेलमपेल रही। सुबह बाजार खुलते ही लोगों के आने का सिलसिला भी शुरू हो गया था।
विज्ञापन

दिन भर बाजारों में लोगों की भारी भीड़ देखने को मिली। व्यापारियों ने बताया कि सरकार ने तीन दिन संपूर्ण बाजार खोलने की अनुमति देकर थोड़ी राहत दी है। उन्होंने कहा कि कोविड नियमों के साथ बाजार को पूरी तरह से खोल देना चाहिए। उनका मानना है कि यदि बाजार रोजाना खुलेगा तो भीड़ कम रहेगी। तीन दिन ही बाजार खुलने से लोगों में धारणा है कि कहीं फिर से बंदिशें न लग जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बुधवार को दुकानें खुलने का समय सुबह आठ से शाम पांच बजे तक ही था। लेकिन नगर और जिले में शराब, सब्जी, राशन, जनरल स्टोर, कपड़ा, रेमीमेड समेत अन्य दुकानें निर्धारित समय बाद भी खुली रहीं। शराब की दुकानों में पांच बजे बाद भी खरीदारी को खूब भीड़ उमड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed