फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   After getting started propaganda symbol

चुनाव चिन्ह मिलने के बाद प्रचार शुरू

Fri, 27 Mar 2015 11:39 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा Updated Fri, 27 Mar 2015 11:39 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन

व्यापार मंडल नगर इकाई के चुनाव के लिए दाखिल नामांकन पत्रों की शुक्रवार को जांच की गई। जांच में महिला उपाध्यक्ष पद का एक नामांकन खारिज किया गया। व्यापार मंडल के आठ पदों के लिए अब 21 प्रत्याशी चुनाव मैदान में रह गए हैं। उन्हें चुनाव चिन्हों का आवंटन कर दिया गया है। चुनाव चिन्ह मिलने के बाद प्रचार शुरू हो गया है।

मुख्य चुनाव अधिकारी और जिलाध्यक्ष श्याम लाल साह ने बताया कि आठ पदों के लिए दाखिल 22 नामांकन पत्रों की जांच की गई। जांच में महिला उपाध्यक्ष पद की दावेदार सीमा वेदी का नामांकन आवश्यक कागजात नहीं होने पर रद्द कर किया गया। अब आठ पदों के लिए 21 प्रत्याशी चुनाव मैदान में रह गए हैं।
विज्ञापन


अध्यक्ष पद के लिए संजय साह रिक्खू, राजीव गुरुरानी, भैरव गोस्वामी, महासचिव पद के लिए दिनेश चंद्र भट्ट, अनिल धवन, मनोज पवार, उपाध्यक्ष पद के लिए विनोद कुमार जोेशी, दीपक वर्मा, दीपेश चंद्र जोशी, राजेंद्र प्रसाद, आदित्य साह,  दीपक जोशी, उपाध्यक्ष महिला के लिए अनीता रावत, चंपा जोशी, कोषाध्यक्ष  के लिए हिमांशु कांडपाल, गणेश चंद्र जोशी, विजय भट्ट, उपसचिव के लिए अरविंद टम्टा, शरद अग्रवाल, वकुल साह, अमित साह चुनाव मैदान में रह गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


नामांकन पत्रों की जांच के बाद प्रत्याशियों को किताब, तलवार-ढाल, कप-प्लेट, टेलीफोन, स्याही-कलम, चश्मा, सिलेंडर, घुड़सवार, कार, गिटार आदि चुनाव चिन्ह आवंटित किए गए। सभी पदों के लिए आगामी 12 अप्रैल को मतदान होगा। व्यापार मंडल में करीब 2250 व्यापारी पंजीकृत हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed