फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Advanced technology cultivated by tenant income Increase

उन्नत तकनीक से खेती कर काश्तकार आय बढ़ाएं

Wed, 28 Oct 2015 11:00 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अल्मोड़ा।
ब्यूरो/अमर उजाला, अल्मोड़ा। Updated Wed, 28 Oct 2015 11:00 PM IST
विज्ञापन

जिले के न्याय पंचायत मुख्यालयों में कृषक महोत्सव जारी हैं। आज बारह न्याय पंचायतों में आयोजित कृषक महोत्सवों में विशेषज्ञों ने ग्रामीणों से उन्नत विधि से खेती कर आय बढ़ाने का आह्वान किया।

विज्ञापन


अंडोली (धौलादेवी), चायखान (लमगड़ा), पातलीबगड़ (हवालबाग), बमस्यूं (ताड़ीखेत), छतेणा (द्वाराहाट), गनाई (चौखुटिया), पाली (भिकियासैंण), महग्यारी (स्याल्दे), कुणीधार (सल्ट), लिंगुणता (भैंसियाछाना), कामा (द्वाराहाट) में कृषक महोत्सव हुए।
विज्ञापन


विशेषज्ञों ने काश्तकारों से रेशम, दुग्ध, मत्स्य पालन, उद्यान, पशुपालन से जुड़कर आत्मनिर्भर बनने का आह्वान किया। इसके अलावा शासन द्वारा देय सुविधाओं की जानकारी ग्रामीणों को दी और उनकी शंकाओं का समाधान किया। इस मौके पर लगाए गए स्टालों से काश्तकारों ने बीज और कृषि यंत्र खरीदे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मौके पर रथ प्रभारी  डीएचओ भावना जोशी, सीवीओ बीएस जंगपांगी, सहायक निदेशक डेरी पीयूष आर्य, कृषि एवं भूमि संरक्षण अधिकारी, अमरेंद्र कुमार चौधरी, धीरज सिंह, सहायक निबंधक सीएस पागती, सहायक निदेशक रेशम अरविंद पांडे, डा. गणेश सिंह परिहार, डा. बीएस मर्तोलिया, डा. सुधांशु मिश्र, डा. केके मिश्रा, गणेश दत्त जोशी मौजूद थे।


उधर न्याय पंचायत छानी ल्वेशाल में कृषक महोत्सव में स्टाल लगाए गए लोगों को बीज और कृषि यंत्र दिए गए। लोगों को विभिन्न जानकारियां दी गईं।

कार्यक्रम में रथ प्रभारी सहायक डेरी निदेशक पीयूष आर्या, सह रथ प्रभारी डा. किरन आर्य, केवीके डा. आरके शर्मा, डा. शरण गुप्ता, ब्लाक प्रभारी दीप पाटनी, हरीश भयेड़ा, संजय भाकुनी, एनपी सिंह, धीरेंद्र सिंह रौतेला आदि मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed