फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Admission Day Celebrated

Almora News: शिक्षा के मंदिर में आपका हार्दिक स्वागत है

Tue, 22 Apr 2025 12:16 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Tue, 22 Apr 2025 12:16 AM IST
विज्ञापन
Admission Day Celebrated
धूमधाम से मनाया गया जिले के राजकीय स्कूलों में प्रवेशोत्सव
विज्ञापन


अल्मोड़ा। जिले के सरकारी विद्यालयों में प्रवेशोत्सव धूूमधाम से मनाया गया। पीएम श्री राजकीय आदर्श इंटर कॉलेज हवालबाग में प्रधानाचार्य डॉ. कपिल नयाल ने विद्यार्थियों एवं उनके अभिभावकों का स्वागत किया। यहां छठी से 12वीं कक्षाओं तक करीब 47 नये बच्चों ने प्रवेश लिया है। शिक्षिका सुनीता बोरा ने विद्यालय की प्रगति आख्या पढ़ी। बच्चों को जूट के बैग और मेधावी छात्र-छात्राओं को आकर्षक उपहार भेंट किए गए। वहीं शिक्षक अभिभावक समिति की बैठक भी हुई। वहां पर एसएमसी अध्यक्ष रविंद्र सिंह मुस्युनी, पीटीए अध्यक्ष गंगा महरा, लक्ष्मण राम, मदन सिंह, टीडी भट्ट, प्रदीप सलाल, निर्मल कुमार पंत आदि कई लोग मौजूद रहे। संचालन संजय पांडे ने किया।

नवप्रवेशियों का स्वागत, उपहार दिए

रानीखेत (अल्मोड़ा)। राजकीय आदर्श बालिका इंटर कॉलेज, रानीखेत में 6 से 11वीं कक्षा तक के नवप्रवेशी छात्राओं एवं उनके अभिभावकों का तिलक लगाकर और मिष्ठान बांटकर स्वागत किया गया। वहां पर संगीत शिक्षिका मीनाक्षी उप्रेती जोशी, प्रधानाचार्या विमला बिष्ट, नीरू पांडेय, राजेंद्र सिंह बिष्ट, ललित मोहन, प्रेमा देवी, पुष्पा देवी आदि थींद्ध
विज्ञापन


राइंका दड़मियां में 45 नये बच्चों का प्रवेश

सोमेश्वर (अल्मोड़ा)। तहसील अंतर्गत राजकीय इंटर कॉलेज दड़मियां में सोमवार को प्रवेशोत्सव मनाया गया। इस बार विद्यालय में 45 नये बच्चों ने प्रवेश लिया है। प्रधानाचार्य सूर्यनाथ पाल ने बताया कि इस साल बोर्ड परीक्षाओं में विद्यालय के 24 परीक्षार्थियों ने प्रथम श्रेणी में परीक्षा उत्तीर्ण की है। कार्यक्रम का संचालन मनीष पांडे ने किया। कार्यक्रम में मनोज कुमार, एसएमसी अध्यक्ष गणेश बजेठा, पीटीए की अध्यक्ष कमला बजेठा, एचएन जोशी थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिले के 1713 विद्यालयों में हुआ आयोजन
अल्मोड़ा। जिले के 1713 विद्यालयों में प्रवेशोत्सव मनाया गया। पीएमश्री अटल उत्कृष्ट जीआईसी अल्मोड़ा के नव प्रवेशी विद्यार्थियों ने नगर में रैली निकाली। विद्यालयों में नव प्रवेशी विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। पीएमश्री अटल उत्कृष्ट जीआईसी अल्मोड़ा के नव प्रवेशी 160 छात्र-छात्राओं ने नगर में रैली निकाली। इसके बाद विद्यालय में आयोजित समारोह में नव प्रवेशी विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। साथ ही उन्हें भोज भी कराया गया। प्रधानाचार्य राजेश बिष्ट ने बताया कि जिले में सर्वाधिक विद्यार्थियों ने इस विद्यालय में प्रवेश लिया है। उन्होंने इसका श्रेय शिक्षकों को दिया। वहां डॉ. प्रेरणा गुरुरानी, डॉ. जीएस रावत, दीपक पांडे, रैना अधिकारी, श्रेया जोशी, चंदन रावत, मदन भंडारी, जगदीश पांडे, राजेंद्र कनवाल, सूरज रावत मौजूद रहे।

पीएमश्री राजा आनंद सिंह जीजीआईसी अल्मोड़ा में प्रवेशोत्सव पर नव प्रवेशी 35 छात्राओं का स्वागत कर उन्हें सम्मानित किया गया। प्रधानाचार्या विजया पंत ने मुख्य अतिथि विधायक मनोज तिवारी के समक्ष विद्यालय की समस्याएं रखी। विधायक ने समस्याओं का जल्द समाधान करने का आश्वासन दिया। संचालन प्रतिमा वर्मा, हिमानी पांडे ने किया। वहां दीप्ति पुनेठा, प्रतिभा उपाध्याय, प्रतिभा पांडे, अनुराधा साह जनौटी आदि मौजूद रहे। पीएमश्री जीजीआईसी बाड़ेछीना में प्रवेशोत्सव मनाया गया। नव प्रवेशी छात्राओं को कॉपियां एवं लेखन सामग्री वितरित की। मुख्य अतिथि एसएमसी अध्यक्ष विनोद चंद तिवारी, अभिभावक संघ अध्यक्ष आशीष बिष्ट रहे। वहां प्रधानाचार्या रीति सिंहा ने बीते साल विद्यालय में हुए विभिन्न कार्यों का विवरण एवं आख्या प्रस्तुत की। वहां तनुप्रिया खुल्बे, हेमा पटवाल, भगवती गोस्वामी, शैलजा नयाल, शिप्रा बिष्ट आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed