फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Administration and police intelligence purification sacrifice

प्रशासन और पुलिस की बुद्धि के शुद्धिकरण को यज्ञ

Thu, 29 Dec 2016 10:36 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा। Updated Thu, 29 Dec 2016 10:36 PM IST
विज्ञापन
Administration and police intelligence purification sacrifice
प्रशासन और पुलिस की बुद्धि शुद्धि के यज्ञ करते लोग। - फोटो : अमर उजाला

शहर में पुरानी यातायात व्यवस्था बहाल करने की मांग को लेकर व्यापारियों और सर्वदलीय समिति ने दूसरे दिन गांधी पार्क में जिला प्रशासन और पुलिस की बुद्धि के शुद्धिकरण के लिए बुद्धि-शुद्धि यज्ञ किया। उन्होंने कहा कि वन-वे व्यवस्था से शहर में व्यापारियों का कारोबार बुरी तरह प्रभावित हो रहा है और पर्यटक भी शहर में नहीं पहुंच पा रहे हैं।

विज्ञापन


व्यापार मंडल, बार एसोसिएशन, छात्रसंघ और विभिन्न राजनीतकि दलों के लोग दिन में बारह बजे गांधी पार्क में एकत्र हुए और जिला प्रशासन और पुलिस की बुद्धि के शुद्धिकरण के लिए गाधी पार्क में बुद्धि-शुद्धि यज्ञ किया। इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि वन-वे ट्रैफिक व्यवस्था से व्यापारियों के कारोबार पर बुरा असर पड़ रहा है। पर्यटकों को शहर के भीतर प्रवेश करने में भारी दिक्कतें हो रही हैं। अधिवक्ता वर्ग भी इससे प्रभावित है। जब तक पुरानी यातायात व्यवस्था लागू नहीं की जाती आंदोलन जारी रखा जाएगा।
विज्ञापन


इस अवसर पर व्यापार मंडल जिलाध्यक्ष हरेंद्र वर्मा, शेखर लखचौरा, त्रिलोचन जोशी, दीपक वर्मा, हरीश जोशी, दर्शन रावत, मनोज पवार, हरीश कनवाल, विनीत बिष्ट, हेम गुरुरानी, मुकेश नेगी, पंकज खंपा, सुशील साह, सभासद हेम तिवारी, रक्षित कार्की, नवाज खान, रोहित रौतेला, हिमांशु मेहता, मनीष जोशी, मंजुल मित्तल, विजय भट्ट, मनोज लाल, मंथन रावत, भानु तिलारा, अनिल धवन, मुकेश जोशी, दीप चंद्र जोशी, मनोज पाठक, वीरेंद्र आर्य, राहुल बोरा, आसिफ खान, दीपेश जोशी, कृष्ण मुरारी अग्रवाल, गौरव जोशी, मंगल बिष्ट आदि मौजूद थे। इधर होटल एसोसिएशन के सचिव हरीश जोशी, उपाध्यक्ष पूरन अधिकारी, हेम चंद्र गुरुरानी, विपिन राणा, कवींद्र बिष्ट ने भी नई यातायात व्यवस्था का विरोध किया है। उन्होंने भी शहर में पुरानी यातायात व्यवस्था लागू करने की मांग उठाई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed