फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   AD raids five examination centres, examines arrangements

Almora News: एडी ने पांच परीक्षा केंद्रों पर मारा छापा, व्यवस्थाएं परखीं

Wed, 13 Mar 2024 11:53 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Wed, 13 Mar 2024 11:53 PM IST
विज्ञापन
AD raids five examination centres, examines arrangements
अल्मोड़ा। कुमाऊं मंडल के अपर निदेशक माध्यमिक शिक्षा लीलाधर व्यास ने बुधवार को जिले के जीआईसी लोधिया, अल्मोड़ा इंटर कॉलेज, एडम्स गर्ल्स इंटर काॅलेज, रैमजे इंटर कॉलेज, जीजीआईसी बोर्ड परीक्षा केंद्रों पर छापा मारा। उन्होंने परीक्षा कक्षों में जाकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान कोई नकलची नहीं पकड़ा गया।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि जिस विषय की परीक्षा आयोजित की जा रही है, उस केंद्र में संबंधित विषय के शिक्षकों की ड्यूटी नहीं लगाई जाए। यदि किसी केंद्र में ऐसी अनियमितता मिली तो केंद्र व्यवस्थापक के खिलाफ कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। अपर निदेशक ने केंद्र व्यवस्थापकों को निर्देश दिए कि परीक्षा की गोपनीयता पर विशेष ध्यान देने दें। इस दौरान वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी जगमोहन रौतेला, प्रेम चंद्र कांडपाल, मनोज कांडपाल आदि मौजूद रहे। इधर मुख्य शिक्षाधिकारी अंबा दत्त बलोदी ने जीआईसी हवालबाग, गोविंदपुर, इंटर कालेज दौघालट, ज्योली का निरीक्षण किया। संवाद
विज्ञापन


जिले में 5165 ने दीं हाईस्कूल, इंटर की परीक्षाएं
अल्मोड़ा। जिले में बुधवार को 110 परीक्षा केंद्रों में हाईस्कूल और इंटर के पंजीकृत 5228 परीक्षार्थियों में से 5165 ने परीक्षा दी जबकि 63 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। परीक्षा कंट्रोल रूम प्रभारी जनार्दन तिवारी ने बताया कि हाईस्कूल संस्कृत विषय परीक्षा के संस्थागत में 3228 परीक्षार्थी पंजीकृत थे जिसमें से 3191 ने परीक्षा दी जबकि 37 अनुपस्थित रहे। व्यक्तिगत में 52 पंजीकृत परीक्षार्थियों में से 47 ने परीक्षा दी जबकि पांच अनुपस्थित रहे। इंटर रसायन विज्ञान विषय के संस्थागत में 1875 पंजीकृत परीक्षार्थियों में से 1864 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी जबकि 11 अनुपस्थित रहे। व्यक्तिगत में 73 परीक्षार्थी पंजीकृत थे जिसके सापेक्ष 63 ने परीक्षा दी और 10 अनुपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed