फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Action will be taken if animals are left unattended

Almora News: पशुओं को लावारिस छोड़ने वालों के खिलाफ होगी कार्रवाई

Sat, 05 Aug 2023 12:42 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Sat, 05 Aug 2023 12:42 AM IST
विज्ञापन
Action will be taken if animals are left unattended
चौखुटिया तहसील कार्यालय में अ​धिकारियों आदि की बैठक लेते एसडीएम जयवर्धन शर्मा। 
चौखुटिया (अल्मोड़ा)। पशुओं को लावारिस छोड़ने वालों की अब खैर नही है। ऐसे लोगों के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज हो सकता है। मिशन कामधेनु के तहत इसको लेकर हुई बैठक में तहसील स्तर पर एसडीएम के नेतृत्व में एक कमेटी बनाई गई है। कमेटी प्रत्येक रविवार को दो ग्राम पंचायतों में पशुओं का सत्यापन करेगी।
विज्ञापन

लावारिस पशुओं की समस्या से निपटने के लिए प्रशासन ने नया तरीका अपनाते हुए मिशन कामधेनु की शुरूआत की है जिसका श्रीगणेश चौखुटिया तहसील से किया गया है। इसके तहत पशुओं को लावारिस छोड़ने व जंगल में भगा देने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इसको लेकर एसडीएम जयवर्धन शर्मा द्वारा बुलाई गई बैठक में उनके नेतृत्व में एक कमेटी बनाई गई है। जो प्रत्येक रविवार को ब्लाक के दो गावों में जाकर पंजीकृत पशुओं का सत्यापन करेगी। जिन पशु पालकों ने अपने पशुओं को बेचा है वह ग्राम प्रधान के माध्यम से सत्यापित प्रमाण पत्र दिखा सकते हैं परंतु जिन लोगों के गोशाला या घरों में पंजीकृत पशु नही मिलेंगे उनके खिलाफ कार्रवाई के साथ ही उनसे दो हजार रुपये का अर्थदंड वसूला जाएगा।
विज्ञापन

कमेटी में एसडीएम के अलावा तहसीलदार विवेक राजौरी, बीडीओ दिलमणी जोशी, ईओ नगर पंचायत विजय कनवासी व पशु चिकित्सक डाॅ.आरएन मौर्य को शामिल किया गया है। इसमें ब्लाॅक प्रमुख किरन बिष्ट, संबंधित बीडीसी सदस्यों व प्रधानों का भी सहयोग लिया जाएगा। इस प्रयोग को पूरे जिले में लागू करने की बात कही जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में पशु चिकित्सा अधिकारी को निर्देशित किया गया की विकासखंड अंतर्गत सभी पशुओं के पंजीकरण संख्या पते के साथ थानाध्यक्ष एवं तहसीलदार चौखुटिया को मुहैया करवाएंगे ताकि तहसील प्रशासन और पुलिस प्रशासन प्रत्येक गांव में पशुपालन द्वारा चिन्हित किए गए पशुओं की जांच कर प्रति सप्ताह रिपोर्ट सम्मिलित करेंगे। इधर ब्लाॅक प्रमुख बिष्ट ने लावारिस पशुओं द्वारा कृषि को नुकसान पहुंचाए जाने की बात रखी। बैठक में एसओ अवनीश कुमार आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed