{"_id":"68277e59ceaebeaf7d057eb7","slug":"action-if-rule-brake-by-students-almora-news-c-232-1-alm1002-128182-2025-05-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Almora News: परीक्षा नियमों का उल्लंघन किया तो होगी कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Almora News: परीक्षा नियमों का उल्लंघन किया तो होगी कार्रवाई
Fri, 16 May 2025 11:35 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
Updated Fri, 16 May 2025 11:35 PM IST
विज्ञापन
अल्मोड़ा। एसएसजे परिसर में परीक्षाओं के दौरान मोबाइल सहित इलेक्ट्रॉनिक्स गैजेट लाते पकड़े जाने पर संबंधित छात्र- छात्राओं पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
परिसर प्रबंधन की ओर से जारी निर्देश के मुताबिक परीक्षा में मोबाइल, पर्स और इलेक्ट्रॉनिक गैजेट लाना पूर्णतया वर्जित होगा। परिसर में सम सेमेस्टर की परीक्षाएं शुरू हो चुकी हैं। लेकिन कई विद्यार्थी परीक्षा कक्षों में मोबाइल लेकर पहुंच रहे हैं।
परिसर निदेशक प्रो. प्रवीण सिंह बिष्ट ने कहा कि परीक्षाओं के निरीक्षण में पाया गया कि परीक्षा केंद्रों के भीतर कई छात्र-छात्राओं मोबाइल लेकर पहुंच रहे हैं। अब परिसर प्रशासन ने ऐसे विद्यार्थियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की तैयारी कर ली है। उन्होंने कहा कि विद्यार्थी परीक्षा नियमों का पालन करें। नियमों का उल्लंघन करने पर संबंधित विद्यार्थी पर दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी। संवाद