फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Acqusition of Vechicles Will Create Mess

विस चुनाव को कई वाहन अधिगृहीत होने से यात्रियों की मुश्किलें बढ़ी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 09 Feb 2022 12:21 AM IST
विज्ञापन
Acqusition of Vechicles Will Create Mess
अल्मोड़ा बस स्टेशन पर गाड़ी के इंतजार पर खड़े लोग - फोटो : ALMORA
अल्मोड़ा। विधानसभा चुनावों के लिए परिवहन विभाग द्वारा कई बसों के अधिग्रहण करने से यातायात व्यवस्था चरमरा सकती है। रोडवेज, केमू, टैक्सी आदि बसों के अधिग्रहण होने के बाद यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।
विज्ञापन

विधानसभा चुनाव के लिए परिवहन विभाग ने अब तक 505 से अधिक वाहनों का अधिग्रहण किया। अभी अधिग्रहण की कार्रवाई जारी है। केमू, रोडवेज, टैक्सी आदि का अधिग्रहण होने पर यातायात संचालन व्यवस्था चरमराने का अंदेशा है। वाहनों की कमी के कारण यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा। इन दिनों सहालग सीजन भी चल रहा है। जिससे लोगों की आवाजाही बढ़ी है। दूसरी तरफ चुनाव के लिए वाहन अधिग्रहीत होने से लोगों को वाहनों की किल्लत होने पर परेशानियों से जूझना पड़ेगा। दो चार दिन बाद लोगों को आवाजाही में अधिक परेशानी झेलनी पड़ सकती है। जिले के कई रूटों में केमू की बसें और टैक्सी ही संचालित होती है। ऐसे में वाहनों का अधिग्रहण होने इन रूटों को आने जाने वाले यात्रियों को परेशानियों से जूझना पड़ेगा।
विज्ञापन

रोडवेज की कई बसें नहीं चलने से यात्री रहे परेशान
अल्मोड़ा। रोडवेज की बसों को भी चुनाव के लिए अधिग्रहीत किया गया है। जिससे कई रूटों पर बसों का संचालन नहीं हो रहा है। रोडवेज स्टेशन से मिली जानकारी के मुताबिक मंगलवार को अल्मोड़ा-अटपेसिया, अल्मोड़ा-देहरादून, अल्मोड़ा-धरमघर, अल्मोड़ा-टनकपुर, अल्मोड़ा-दिल्ली, अल्मोड़ा हरिद्वार, अल्मोड़ा-मासी, अल्मोड़ा-लमगड़ा-दिल्ली, अल्मोड़ा-बेतालघाट-दिल्ली, अठपेसिया-दिल्ली बसों का संचालन नहीं हुआ। रोडवेज स्टेशन में यात्री बसों का इंतजार करते हुए देखे गए। बसों का संचालन न होने से यात्रियों को दिक्कतें हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed