Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Accused of using casteist words acquitted

Almora News: जाति सूचक शब्दों का प्रयोग करने के आरोपी हुए दोषमुक्त

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 17 Nov 2025 11:19 PM IST
विज्ञापन
Accused of using casteist words acquitted

विज्ञापन
अल्मोड़ा। विशेष सत्र न्यायाधीश श्रीकांत पांडेय की अदालत ने जाति सूचक शब्दों का प्रयोग करने के आरोपियों को दोषमुक्त करार दिया है। मामले के अनुसार, मई 2022 को थला तड़ियाल निवासी दर्शन लाल ने राजस्व उपनिरीक्षक टुकरा तहसील सल्ट को तहरीर दी थी। तहरीर में बताया कि वह अनुसूचित जाति परिवार के सदस्य हैं। दो मई को उसके पुत्र विक्रम कुमार का विवाह था। बारात प्रस्थान के समय मजबाखली के कुछ पुरुष और महिलाओं ने दूल्हे को अनुसूचित जाति का होने के कारण घोड़े से जबरन उतारने की कोशिश की। उन्होंने जाति सूचक शब्दों का प्रयोग भी किया। कहा कि इसके अलावा उन्होंने सभी बरातियों को भी मारने की धमकी दी थी। तहरीर पर नायब तहसीलदार सल्ट में तारा देवी, जीबुली देवी, रूपा देवी, भगा देवी, मना देवी और कुबेर सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। मामले की विवेचना की गई। विवेचना के बाद सभी आरोपियों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 504, 506 व एससी-एसटी एक्ट की धारा 3 (1) एस, 3 (1) आर और 3 (1) एस (जेड़ए) बी के तहत आरोप पत्र न्यायालय में प्रेषित किया गया। तब से यह मामला न्यायालय में चल रहा था। इस पर सोमवार को फैसला आया। विशेष सत्र न्यायाधीश श्रीकांत पांडेय की अदालत ने सभी पक्षों, गवाहों को सुनने और साक्ष्यों का परिशीलन करने के बाद सभी आरोपियों को दोषमुक्त करार दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed