फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Accused of misdeed a minor caught after 28 days in almora

Almora: 28 दिन बाद पकड़ा गया नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी, लोगों के आक्रोश के बाद हरकत में आई पुलिस; भेजा जेल

Tue, 16 Jul 2024 04:51 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, अल्मोड़ा
अमर उजाला नेटवर्क, अल्मोड़ा Published by: हीरा मेहरा Updated Tue, 16 Jul 2024 04:51 PM IST
सार

अल्मोड़ा में लोगों के आक्रोश के बाद हरकत में आई पुलिस ने 28 दिन बाद नाबालिग के साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपी को हल्द्वानी से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

विज्ञापन
Accused of misdeed a minor caught after 28 days in almora
police - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 

विज्ञापन

अल्मोड़ा में लोगों के आक्रोश के बाद हरकत में आई पुलिस ने 28 दिन बाद नाबालिग के साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपी को हल्द्वानी से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

लमगड़ा क्षेत्र के एक गांव की नाबालिग का स्वास्थ्य खराब होने पर परिजन उसे बीते 21 जून को महिला अस्पताल लेकर आए। जांच में वह सात महीने की गर्भवती निकली। परिजनों ने मामले में पुलिस को तहरीर दी। पूछताछ में क्षेत्र के ही आरोपी मनोज सिंह का नाम सामने आया जिसने नाबालिग के साथ दुष्कर्म किया।

विज्ञापन


पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज कर उसकी खोजबीन शुरू की। 26 दिन बाद भी आरोपी की गिरफ्तारी न होने से आक्रोशित क्षेत्र के लोगों ने बीते रविवार को लमगड़ा थाने पहुंचकर धरना दिया और पुलिस अधिकारियों का घेराव किया। सीओ विमल प्रसाद ने मौके पर पहुंचकर आक्रोशित लोगों से 15 दिन का समय मांगा लेकिन पुलिस को तीसरे दिन ही कामयाबी मिली। सीओ विमल प्रसाद ने कहा कि आरोपी को हल्द्वानी से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


फोन का उपयोग न करने से आरोपी तक पहुंचना हुआ मुश्किल
सीओ विमल प्रसाद ने बताया कि मामला सामने आने के बाद आरोपी फरार हो गया था। फोन का उपयोग न करने से उस तक पहुंचना मुश्किल हुआ। टीम ने जगह-जगह दबिश दी और उसे गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed