फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   According to Hindu tradition, the seven rounds foreign coupl

हिंदू परंपरा के अनुसार विदेशी जोड़े ने लिए सात फेरे

Mon, 10 Oct 2016 11:25 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा। Updated Mon, 10 Oct 2016 11:25 PM IST
विज्ञापन
According to Hindu tradition, the seven rounds foreign coupl
हैड़ाखान मंदिर में विदेशी जोड़े को आशीर्वाद देते लोग। - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन

दंपति को आशीर्वाद दिया। स्थानीय महिलाओं ने मंगलगीत गाए। सैकड़ों देशी-विदेशी भक्त इस पल के गवाह बने।शारदीय नवरात्र में हैड़ाखान मंदिर में मां जगदंबा महायज्ञ का आयोजन किया जाता है। बाबा हैड़ाखान के सैकड़ों देशी, विदेशी भक्त इस कार्यक्रम में शिरकत करते हैं।


नवमी के दिन विदेशी जोड़े भारतीय संस्कृति के अनुसार विवाह बंधन में बंध जाते हैं। इस बार हालैंड निवासी मारियो और लिंडा ने महायज्ञ शाला को साक्षी मानकर सात फेरे लिए। आचार्य पं. विनोद शस्त्री, जयबल्लभ शास्त्री और मायापति शास्त्री ने मंत्रोच्चार की रस्में निभाई। स्थानीय महिलाओं ने मंगलगीत गाए। सुबह दुल्हन को भारतीय परंपरानुसार वस्त्रों और गहनों से सजाया और विवाह मंडप तक ले गए। अध्यक्ष आलोक बनर्जी ने नवदंपति को आशीर्वाद दिया और दोनों को प्रेम विजय और सरस्वती भारतीय नाम भी दिए। बाबा के देशी-विदेशी सैकड़ों भक्तजन इस विवाह समारोह का गवाह बने। लड़की पक्ष की ओर से गौरा कुवार्बी, सुरेंद्र कुवार्बी, मीना कुवार्बी, अंजु कुवार्बी, भगवती दोषाद, राजेंद्र दोषाद और लड़के की तरफ से अंजु, दीवान सिंह, नवल, योगिता कुवार्बी थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed