{"_id":"5e4ec7218ebc3ef2ba4d69bc","slug":"accident-in-sult-almora-news-hld3744415103","type":"story","status":"publish","title_hn":"देघाट बारात में जा रही अल्टो कार नौखुचिया में दुर्घटनाग्रस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देघाट बारात में जा रही अल्टो कार नौखुचिया में दुर्घटनाग्रस्त
विज्ञापन
सल्ट के नोखुचिया में दुर्घटना में घायल को खाई से निकालते पुलिस कर्मी और अन्य।
- फोटो : ALMORA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मौलेखाल (अल्मोड़ा)। काशीपुर के प्रतापपुर से देघाट बरात में जा रही अल्टो कार दुर्घटनाग्रस्त होकर सल्ट के नौखुचिया के पास डेढ़ सौ फुट गहरी खाई में जा गिरी। दुर्घटना में पांच लोग घायल हो गए। घायलों को खाई से निकालकर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र देवायल ले जाया गया। तीन लोगों को हल्की चोट आई हैं, जबकि गंभीर रूप से घायल दो यात्रियों को रामनगर रेफर किया गया है।
अल्टो कार (यूके 04यू5268) काशीपुर के प्रतापपुर से देघाट जा रही थी। बृहस्पतिवार शाम करीब पांच बजे सल्ट के नौखुचिया के पास कार डेढ़ सौ फुट गहरी खाई में जा गिरी। कार में पांच यात्री सवार थे। सूचना मिलने के पुलिस और राजस्व कर्मी मौके पर पहुंचे। पांचों घायलों को खाई से रेस्क्यू कर सड़क पर लाया गया। इसके बाद 108 एंबुलेंस से उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र देवायल ले जाया गया।
डॉक्टरों ने आकाश गौतम (23) पुत्र लेखराज गौतम, सुभाष कश्यप (21) पुत्र सोमपाल कश्यप, आशीष कांडपाल (21) पुत्र दिनेश चंद्र कांडपाल निवासी प्रतापपुर, जुगल सिंह (22) पुत्र नंदन सिंह निवासी हिम्मतपुर (रामनगर) और रवींद्र सिंह पुत्र (22) महिपाल सिंह हल्दुवा (रामनगर) का उपचार किया। इनमें गंभीर रूप से घायल रवींद्र सिंह और जुगल सिंह को रामनगर रेफर किया गया है।