{"_id":"5e860ac38ebc3e769029201f","slug":"accident-in-almora-almora-news-hld379055139","type":"story","status":"publish","title_hn":"छोटा हाथी से स्कूटी सवार को लगी चोट, मुंह और जबड़े में टांके","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छोटा हाथी से स्कूटी सवार को लगी चोट, मुंह और जबड़े में टांके
दुर्घटना के बाद सड़क पर क्षतिग्रस्त स्कूटी के साथ घायल युवक।
- फोटो : ALMORA
Link Copied
अल्मोड़ा। चितई-आईटीआई मार्ग पर छोटा हाथी वाहन से टकराकर स्कूटी सवार युवक घायल हो गया। विश्वनाथ निवासी कैलाश सिंह बाड़ेछीना पेट्रोल पंप में काम करता है। बुधवार शाम कैलाश स्कूटी यूके04एम4788 पर सवार होकर पंप से विश्वनाथ स्थित घर जा रहा था। तभी अनियंत्रित स्कूटी चितई-आईटीआई के पास विपरीत दिशा से आ रहे छोटा हाथी की चपेट में आ गई। कैलाश स्कूटी समेत सड़क पर गिर कर घायल हो गया जबकि स्कूटी क्षतिग्रस्त हो गई। तभी वहां पहुंचे एनटीडी पुलिस चौकी प्रभारी संतोष देवरानी, त्रिलोक सिंह, विक्रम सिंह ने घायल कैलाश को जिला अस्पताल पहुंचाया। डॉ. प्रिया ने बताया कि कैलाश के जबड़े और मुंह में टांके लगाए गए हैं। उसके पैर में भी गंभीर चोट लगी। इसके बावजूद प्राथमिक उपचार के बाद उसे घर भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।