फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Accident in Almora

कार दुर्घटना में युवक की मौत, चार अन्य घायल, दो की हालत गंभीर

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 20 Feb 2020 11:21 PM IST
विज्ञापन
Accident in Almora
खड़े ट्रक से टकराई कार में सवार थे युवक। - फोटो : ALMORA
अल्मोड़ा। नगर के ब्राइट एंड कॉर्नर के पास बुधवार देर रात एक कार के सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकराने पर एक युवक की मौत हो गई जबकि चार अन्य घायल हो गए। इनमें दो की हालत गंभीर बनी है। दोनों युवकों का हल्द्वानी के कृष्णा हॉस्पिटल में इलाज चल रहा है, जहां उन्हें बृहस्पतिवार शाम तक होश नहीं आया था। दो अन्य युवक अल्मोड़ा के बेस अस्पताल में भर्ती हैं। पांचों युवक रात में एक शादी की पार्टी से लौट रहे थे
विज्ञापन

बुधवार देर रात अल्मोड़ा के ही पांच युवक कार (यूके 01 बीए 0878) में सवार होकर बाड़ीबगीचा से एक शादी की पार्टी से घर लौट रहे थे। रात करीब 11:30 बजे तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर ब्राइट एंड कॉर्नर के पास सड़क के किनारे बाईं तरफ खड़े ट्रक से पीछे से टकरा गई। ट्रक में पाइप लदे थे। तेज गति से टक्कर होने के कारण कार का आगे का हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।
विज्ञापन

हादसे में कार में आगे की तरफ चालक के बगल में बैठे रोहित कनवाल (20) पुत्र मोहन सिंह कनवाल हाल निवासी नंदादेवी की घटना स्थल पर ही मौत हो गई, जबकि घायल चार युवकों को पुलिस और अन्य लोगों ने बेस अस्पताल पहुंचाया। मनन साह (22) पुत्र ललित साह निवासी एलआर साह रोड नंदादेवी और हिमांशु मेर (25) पुत्र खड़क सिंह, हाल निवासी नंदादेवी (मूल निवासी गड़ापानी) की हालत गंभीर बनी है। उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद रात में ही हल्द्वानी रेफर कर दिया गया। दोनों का हल्द्वानी के कृष्णा हॉस्पिटल में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रवीण पालनी (23) और उसके भाई विवेक पालनी (27) पुत्र त्रिलोक पालनी निवासी नंदादेवी को यहां बेस अस्पताल में भर्ती किया गया है। दोनों की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। सूचना मिलने पर देर रात कोतवाल अरुण वर्मा के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने दुर्घटना की जांच शुरू कर दी है। बताया कि दुर्घटनाग्रस्त कार मनन साह की थी और उसे वही चला रहा था।
बीए प्रथम वर्ष का छात्र था राहुल
अल्मोड़ा। मृतक रोहित कनवाल एसएसजे परिसर में बीए का छात्र था। रोहित के पिता मोहन सिंह कनवाल नंदादेवी बाजार में कपड़ा विक्रेता हैं। दुर्घटना की जानकारी मिलने के बाद बृहस्पतिवार सुबह से ही उनके घर पर सांत्वना देने वालों की भीड़ रही। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया दोपहर बाद रोहित की अंत्येष्टि कर दी गई। संवाद
राहुल की मां अस्पताल में हुई बेहोश
अल्मोड़ा। दुर्घटना की जानकारी मिलने पर मृतक रोहित के माता-पिता और बहन बेस अस्पताल पहुंचे। उन्हें राहुल की मौत का विश्वास नहीं हो रहा था। राहुल की मौत की पुष्टि पर मां बेहोश हो गई। किसी तरह मां और बहन को रात में घर लाया गया। संवाद

पीछे से चल रही थी साथियों की कार
अल्मोड़ा। दुर्घटनाग्रस्त हुई कार के पीछे से युवकों के कुछ अन्य साथी दूसरी कार से आ रहे थे। ब्राइट एंड कॉर्नर पर कार को ट्रक के पीछे चिपका देख उन्होंने अपनी कार रोक ली और इसके बाद उन्होंने ही पुलिस समेत अन्य लोगों को दुर्घटना की जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed