{"_id":"61c22469c98b2111a7758716","slug":"accident-by-trees-in-ranikhet-ranikhet-news-hld4483862120","type":"story","status":"publish","title_hn":"ताड़ीखेत-रामनगर हाइवे पर गिरा चीड़ का विशालकाय पेड़, खड़ी कार क्षतिग्रस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ताड़ीखेत-रामनगर हाइवे पर गिरा चीड़ का विशालकाय पेड़, खड़ी कार क्षतिग्रस्त
विज्ञापन
ताड़ीखेत में सड़क किनारे खड़ी कार के ऊपर गिरा चीड़ का पेड़। संवाद
- फोटो : RANIKHET
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रानीखेत (अल्मोड़ा)। यहां ताड़ीखेत के पास चीड़ का विशालकाय पेड़ जड़ से उखड़कर रामनगर हाईवे पर गिर गया। इसकी चपेट में आकर सड़क किनारे खड़ी एक वैगनआर कार क्षतिग्रस्त हो गई। करीब सात फुट गोलाई के इस पेड़ की जड़ें खोखली हो गईं थीं।
मंगलवार शाम करीब चार बजे के बीच ताड़ीखेत-रामनगर हाईवे पर ताड़ीखेत बाजार के आगे अचानक चीड़ का भारी भरकम पेड़ जड़ से उखड़कर सड़क पर आ गिरा। सड़क किनारे ऊंणी निवासी हरीश सिंह की वैगनआर कार यूके 01 टीए 3213 खड़ी थी। पेड़ कार की छत पर गिरा। इस कारण कार की छत पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। पीछे का शीशा भी टूट गया है।
सड़कों के कटान से चीड़ के पेड़ की जड़ कमजोर होने की आशंका है। गनीमत रही कि घटना के समय वहां कोई नहीं था, जिससे बड़ी दुर्घटना बच गई। सामाजिक कार्यकर्ता ललित पांडे, प्रधान मंजीत भगत आदि ने खतरा बने पेड़ों को हटाने की मांग की है।
विज्ञापन
करीब सात फुट गोलाई का यह विशालकाय वृक्ष बहुत पुराना है। उसकी जड़ खोखली हो गई थी। खतरा बने पेड़ों की सूचना लोनिवि दे तो वन निगम के माध्यम से ऐसे पेड़ों को हटाने की कार्रवाई की जाएगी।
-हरीश टम्टा, रेंजर, वन विभाग, रानीखेत।
अनियंत्रित बाइक गिरने से छात्र चोटिल
गरुड़ (बागेश्वर)। ग्राम सिमखेत निवासी नरेंद्र सिंह फर्स्वाण गरुड़ के एक पब्लिक स्कूल का छात्र है। मंगलवार को स्कूल से बाइक पर सवार होकर घर लौट रहा था कि बैजनाथ के पास अनियंत्रित बाइक गिरने से वह घायल हो गया। स्कूल से लौटे रहे उसके साथी 108 एंबुलेंस सेवा की मदद से उसे सीएचसी बैजनाथ लाए। वहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया।
पुलिस ने मैक्स चला रहे तीन नाबालिगों को पकड़ा
बागेश्वर। कोतवाली पुलिस ने मैक्स वाहन लेकर जा रहे तीन नाबालिगों को पकड़कर उन्हें परिजनों के सुपुर्द किया। सोमवार रात अमसरकोट निवासी तीन नाबालिग मैक्स वाहन संख्या को चलाकर ले जा रहे थे। पुलिस ने शक होने पर वाहन को रोका और पूछताछ की। किशोरों ने बताया कि वह वाहन लेकर डिग्री कॉलेज के मैदान में दौड़ने जा रहे हैं।
सख्ती से पूछताछ करने पर तीनों ने बताया कि वह अपने परिवार के ही व्यक्ति की मैक्स लेकर घूमने जा रहे थे। उन्होंने शौकिया तौर पर वाहन चलाने की बात कही। पुलिस तीनों नाबालिगों को कोतवाली ले गई। उनके परिजनों समेत वाहन स्वामी को भी कोतवाली बुलाया गया। जहां किशोरों की काउंसलिंग कर उन्हें परिजनों के सुपुर्द किया गया।