{"_id":"5d769ffb8ebc3e93ae3f2734","slug":"abvp-once-again-won-in-ssj-campus-almora-news-hld3560717104","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसएसजे परिसर में अध्यक्ष पद पर एबीवीपी ने दूसरे साल भी परचम लहराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसएसजे परिसर में अध्यक्ष पद पर एबीवीपी ने दूसरे साल भी परचम लहराया
विज्ञापन
कुविवि एसएसजे परिसर में चुनाव के बाद शपथ लेते नव निर्वाचित छात्रसंघ पदाधिकारी।
- फोटो : ALMORA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अल्मोड़ा। कुमाऊं विश्वविद्यालय एसएसजे परिसर अल्मोड़ा में छात्रसंघ अध्यक्ष की सीट पर लगातार दूसरी बार एबीवीपी ने विजयीपताका फहराई। एबीवीपी प्रत्याशी दीपक चंद्र उप्रेती ने एनएसयूआई के विपुल कार्की को 455 मतों से पराजित किया। उपाध्यक्ष पद पर अरविंद बोहरा, छात्रा उपाध्यक्ष में मेघा डसीला, सचिव नवीन कनवाल, कोषाध्यक्ष राहुल अधिकारी और अर्जुन कुमार विवि प्रतिनिधि चुने गए। अध्यक्ष के अलावा अन्य पदों पर प्रत्याशियों ने चुनाव किसी संगठन के बैनर तले नहीं लड़ा था।
अध्यक्ष पद पर विजयी रहे एबीवीपी के दीपक उप्रेती को 1749 और एनएसयूआई के विपुल कार्की को 1294 मत मिले। उपाध्यक्ष पद पर अरविंद बोहरा ने मनोज कुमार को 183 मत से पराजित किया। अरविंद बोहरा को 1548 तथा मनोज कुमार को 1365 मत मिले। छात्रा उपाध्यक्ष पद पर मेघा डसीला ने भावना बिष्ट को सबसे अधिक 1359 मत से पराजित किया। मेघा डसीला को 2169 और भावना को 810 मत मिले। सचिव पद पर नवीन कनवाल ने नीरज डंगवाल को 294 मत से हराया। नवीन कनवाल को 1627 और नीरज डंगवाल को 1333 मत मिले।
कोषाध्यक्ष पद पर राहुल अधिकारी ने गौरव भंडारी को 185 मत से पराजित किया। राहुल अधिकारी को 1218 तथा गौरव भंडारी को 1033 मत मिले। विवि प्रतिनिधि पद पर अर्जुन कुमार को 1386 और योगेश उप्रेती को 1072 मत प्राप्त हुए। जबकि संयुक्त सचिव पद पर दीपक तिवारी, विज्ञान संकाय प्रतिनिधि पद पर गोकुल मेहरा और शिक्षा संकाय प्रतिनिधि पद पर ललित रौतेला का निर्विरोध चुने गए। इससे पहले चुनाव अधिकारी प्रो. दया पंत ने चुनाव परिणामों की घोषणा की और उन्होंने ही नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शपथ दिलाई।
विज्ञापन
इस मौके पर परिसर निदेशक प्रो.आरएस पथनी, प्रो. इला साह, प्रो. शेखर जोशी, प्रो. पुष्पा अवस्थी, प्रो. जगत सिंह बिष्ट, प्रो. भीमा मनराल, प्रो. डीके भट्ट, प्रो. बीपी सिंघल, प्रो.जेएस बिष्ट, प्रो.डीपी यादव, लियाकत अली, प्रो. सीजी साह, डा. नवीन भट्ट आदि मौजूद थे। बाद में विजयी प्रत्याशियों ने बाजार में नारेबाजी के साथ जुलूस निकाला।
कड़ी सुरक्षा में हुआ मतदान
अल्मोड़ा। छात्रसंघ चुनाव शांतिपूर्वक संपन्न कराने के लिए सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किए गए थे। एसएसपी पीएन मीणा ने भी परिसर का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। परिसर में सीओ कमल राम आर्या, कोतवाल अरुण वर्मा के नेतृत्व में काफी संख्या में पुलिस कर्मी तैनात रहे।