फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   AAP workers, who were stuck on a strike, will hold a public outreach rally in the city today

धरने पर डटे रहे आप कार्यकर्ता, नगर में आज निकालेंगे जनाक्रोश रैली

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 25 Mar 2021 12:34 AM IST
विज्ञापन
AAP workers, who were stuck on a strike, will hold a public outreach rally in the city today
अल्मोड़ा के चौघानपाटा में प्रदर्शन करते आप कार्यकर्ता। - फोटो : ALMORA
अल्मोड़ा। अल्मोड़ा को गैरसैंण कमिश्नरी में शामिल करने के विरोध में आम आदमी पार्टी का आंदोलन जारी है। आप के प्रदेश उपाध्यक्ष अमित जोशी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने चौघानपाटा में धरना दिया। बृहस्पतिवार को कार्यकर्ता जनता के साथ नगर में विशाल जनाक्रोश रैली निकालेंगे।
विज्ञापन

इसमें प्रदेश प्रभारी और दिल्ली के विधायक दिनेश मोहनिया समेत तमाम वरिष्ठ नेता हिस्सा लेंगे।
धरने पर बैठे प्रदेश उपाध्यक्ष अमित जोशी ने कहा कि सरकार ने औचित्यहीन निर्णय लेते हुए अल्मोड़ा की जनभावनाओं के साथ खिलवाड़ किया है। इससे नागरिकों में उबाल है। उन्होंने कहा कि लगातार 11 दिनों से वह आंदोलन पर डटे हैं, लेकिन उनकी मांगों पर कोई सकारात्मक कार्रवाई नहीं हो रही है। बृहस्पतिवार को सुबह 11 बजे कार्यकर्ता चौघानपाटा से जनाक्रोश रैली निकालेंगे, जिसमें पार्टी के उत्तराखंड प्रभारी मोहनिया समेत कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहेंगे। वहां जिला उपाध्यक्ष आनंद सिंह बिष्ट, एनएल साह, वैभव जोशी, जगमोहन फर्त्याल, अखिलेश टम्टा, रोहित सिंह, संगठन मंत्री मनोज गुप्ता, रजनी पंत आदि थे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed