{"_id":"5720f6f64f1c1bf631a92132","slug":"aap-march-at-almora","type":"story","status":"publish","title_hn":"आप ने नगर में निकाला जुलूस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आप ने नगर में निकाला जुलूस
अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
Updated Wed, 27 Apr 2016 10:59 PM IST
विज्ञापन
अल्मोड़ा में आप की रैली
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं ने उत्तराखंड बचाओ यात्रा के तहत नगर में जुलूस निकाला। जुलूस में शामिल कार्यकर्ता भाजपा कांग्रेस के खिलाफ नारेबाजी करने के साथ ही जनगीत गाते चल रहे थे। उत्तराखंड बचाओ यात्रा के पदयात्री चौघानपाटा में एकत्र हुए। इस दौरान हुई सभा में वक्ताओं ने कांग्रेस और भाजपा पर तीखे प्रहार किए।
उन्होंने कहा कि राज्य की शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल आदि मूलभूत सेवाएं बदहाल हैं। भ्रष्टाचार चरम पर है, लेकिन दोनों दलों ने सत्ता में रहने के दौरान प्रदेश की भलाई के लिए कुछ भी नहीं किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश में भाजपा और कांग्रेस को हटाने का जनता मन बना चुकी है। तीसरा विकल्प कोई नहीं अपितु आम आदमी पार्टी ही पहला विकल्प है। इसके बाद जुलूस मालरोड होकर नगर की बाजारों से होकर गुजरा। सभा और जुलूस में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अनूप नौटियाल, राजेश बहुगुणा, बल्ली सिंह चीमा, अखिलेश चंद्र, मनोज गुप्ता, पूजा मेहरा, हिमांशु जोशी, मुकेश अग्रवाल, भुवन जोशी आदि शामिल थे।
विज्ञापन