फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   AAP demands high-level inquiry into maternity's death

प्रसूता की मौत के मामले में आप ने की उच्च स्तरीय जांच की मांग

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 20 Jan 2021 11:30 PM IST
विज्ञापन
AAP demands high-level inquiry into maternity's death
एसडीएम कर्यालय के बहार मौजूद ज्ञापन देने पहुंचे आप कार्यकर्ता। - फोटो : ALMORA
अल्मोड़ा। आम आदमी पार्टी ने बीते दिनों स्वास्थ्य सुविधाओं के अभाव में हुई प्रसूता की मौत के मामले में उच्च स्तरीय जांच की मांग की है। पार्टी ने इस संबंध में डीएम को ज्ञापन भेजा। मांग पूरी नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी भी दी।
विज्ञापन

ज्ञापन में कार्यकर्ताओं ने कहा कि ऑफिसर कॉलोनी निवासी माधवी बिष्ट सतवाल पत्नी राजेंद्र सतवाल की प्रसव के बाद हालत बिगड़ गई थी।
हल्द्वानी ले जाते हुए उनकी मौत हो गई। आरोप लगाया कि उन्हें बेहतर इलाज नहीं मिल पाया जिसकी वजह से उनकी जान गई। इस मामले ने स्वास्थ्य विभाग और सरकार की पोल खोल कर रख दी है। ज्ञापन देने वालों में आप के संगठन मंत्री मनोज गुप्ता, पूर्व विधानसभा प्रभारी अखिलेश टम्टा, वरिष्ठ संरक्षक एनएल शाह, विधानसभा के युवा प्रभारी नीरज सिंह, संजय पांडे, नवीन चंद्र आर्य आदि थे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed