फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Aanbnbadi workers strike

आंबनबाड़ी वर्करों की हड़ताल

Mon, 10 Oct 2016 12:03 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा। Updated Mon, 10 Oct 2016 12:03 AM IST
विज्ञापन
Aanbnbadi workers strike
आंबनबाड़ी वर्करों की हड़ताल - फोटो : अमर उजाला

अल्मोड़ा। तीन सूत्रीय मांगों को लेकर आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियों और सहायिकाओं ने रविवार को 18वें दिन भी चौघानपाटा स्थित गांधी पार्क में धरना दिया। उन्होंने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर विरोध जताया। धरना स्थल पर हुई बैठक में वक्ताओं ने कहा कि सरकार अपनी हठधर्मिता छोड़कर कर्मचारियों की समस्याओं का समाधान करे।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि आंदोलन को आज 18 दिन हो गए हैं लेकिन शासन प्रशासन और सरकार की ओर से उन्हें कोई सकारात्मक आश्वासन नहीं मिला है। मांगें पूरी होने तक हड़ताल जारी रहेगी। उन्होंने आंगनबाड़ी कर्मियों को सरकारी कर्मचारी घोषित करने, मिनी केंद्रों का उच्चीकरण करने, सुपरवाइजर के पदों पर आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियों को ही पदोन्नति देने की मांग की।
विज्ञापन


धरने में जिला संरक्षक चंपा जोशी, ब्लॉक अध्यक्ष गीता बिष्ट, दीपा तिवारी, शोभा बिष्ट, मंजू बिष्ट, गीता बिष्ट, उमा कनवाल, दयावती कोहली बैठे। इधर मांगों को लेकर आंगनबाड़ी कर्मियों का बाड़ेछीना में भी धरना जारी रहा। धरने में दीपा बिष्ट, महादेवी सुप्याल, पुष्पा भट्ट, सरिता, गंगा तिवारी, हेमा, माला आर्या, सुनीता आदि बैठे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed