फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   aam suffring from chaipa

आम पर चैंपा और फूंगा की मार

Tue, 17 May 2016 11:04 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा। Updated Tue, 17 May 2016 11:04 PM IST
विज्ञापन
aam suffring from chaipa
आम के पोड़ों पर लगा चैंपा रोग। - फोटो : अमर उजाला

 रसीले आम की घाटी में मौसम का बिगड़ा मिजाज कहर साबित हो रहा है। विकासखंड में चैंपा और फूंगा रोग से आम की पचास प्रतिशत फसल बर्बाद हो गई है। उद्यान विशेषज्ञों का  मानना है कि दस दिन के भीतर बारिश न होने पर शेष बचे आमों की फसल भी चौपट हो सकती है।

विज्ञापन

रसीले आम की घाटी चौखुटिया में करीब दो हजार मैट्रिक टन आम का उत्पादन होता है।

पिछले माह तक बौर से भरे आम के पेड़ों को देखते हुए इस बार आम के रिकार्ड उत्पादन की उम्मीद थी, लेकिन पर्याप्त बारिश न होने से बिगड़े मौसम के मिजाज ने फसल की रंगत ही उड़ा दी है। क्षेत्र में पचास प्रतिशत फसल चैंपा और फूंगा रोग से बर्बाद हो गई है। दोनों रोगों के चलते पेड़ों से चिपचिपा पदार्थ गिर रहा है जबकि पत्तियां झुलसकर पीली पड़ गई हैं। इधर आम की फसल बर्बाद होने से अच्छे उत्पादन की उम्मीद लगाए बैठे काश्तकार भी निराश हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed