फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   A young man fell from a four-storey roof in suspicious circumstances

संदिग्ध हालात में चार मंजिला छत से गिरा युवक

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 02 Apr 2021 11:47 PM IST
विज्ञापन
A young man fell from a four-storey roof in suspicious circumstances
जिला अस्पताल में भर्ती छत से गिरने वाला युवक। - फोटो : ALMORA
अल्मोड़ा। हवालबाग ब्लॉक में शुक्रवार को एक युवक संदिग्ध हालात में चार मंजिला छत से गिर गया। परिजनों ने उसे जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां से उसे हायर सेंटर भेज दिया गया। बताया जा रहा है कि उसके चेहरे पर कालिख पुती थी। फिलहाल मामले में किसी की ओर से शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है। क्षेत्र के लोग युवक को छत से धक्का देने की आशंका जता रहे हैं।
विज्ञापन

कोतवाल हरेंद्र चौधरी ने बताया कि हवालबाग ब्लॉक के जोशीआड निवासी महेश जोशी (26) पुत्र सतीश जोशी शुक्रवार दोपहर एलआर साह मार्ग पर एक दुकान की चार मंजिला छत से गिरा। गिरने के बाद वह बेहोश हो गया। मौके पर पहुंचे परिजनों ने उसे जिला अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक इलाज के बाद डॉक्टरों ने उसे हायर सेंटर भेज दिया। बताया जा रहा है कि युवक के गिरने के बाद उसे काफी देर तक आसपास के लोगों ने नहीं उठाया था। युवक जिस दुकान की छत से गिरा वह उसी में कार्य करता था, 20 दिन पहले ही उसने काम छोड़ दिया था। इन दिनों वह एक केबल टीवी नेटवर्क में काम कर रहा है। फिलहाल गिरने के कारणों का पता नहीं लग पाया है। जानकारी जुटाई जा रही है। अभी किसी की ओर से कोई शिकायत भी नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed