फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   A young man died after falling from a storey building after taking a selfie

सेल्फी लेने के बाद एक मंजिली इमारत से गिरकर युवक की मौत

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 16 Apr 2021 11:44 PM IST
विज्ञापन
A young man died after falling from a storey building after taking a selfie
अल्मोड़ा के बर्शिमी में यशवंत के दोस्तों द्वारा ली गई सेल्फी। सेल्फी में बाए से दूसरा यशवंत है। - फोटो : ALMORA
अल्मोड़ा। सेल्फी लेने का शौक जानलेवा भी साबित हो रहा है। शुक्रवार को लोधिया के पास बरसनी गांव में एक बरात में आया युवक सेल्फी ले रहा था। सेल्फी लेने के बाद उसका संतुलन बिगड़ गया और वह एक मंजिल इमारत से नीचे गिर गया। उसे तुरंत अल्मोड़ा में बेस अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

नैनीताल तहसील के गडगांव निवासी यशवंत सिंह बिष्ट (34) पुत्र कुंदन सिंह बिष्ट शुक्रवार को अपने दोस्त की बरात में बरसनी आया था। शादी में हंसी खुशी का माहौल था। इस दौरान यशवंत एक मकान की छत से सेल्फी लेने लगा। अचानक उसका पैर फिसला और वह नीचे गिरकर अचेत हो गया। हादसे के बाद शादी के घर में कोहराम मच गया। लोग यशवंत को लेकर बेस अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉ. राहुल प्रधान ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही मौके पर कोतवाल हरेंद्र चौधरी अपनी टीम के साथ पहुंचे और उन्होंने शव को अपने कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इधर, सूचना मिलते ही अस्पताल पहुंचे मृतक के पिता का रोरोकर बुरा हाल था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed