फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   A woman cutting wood was attacked by two leopards in broad daylight in almora

Almora News: लकड़ी काट रही महिला पर दिनदहाड़े दो तेंदुओं ने किया हमला, पंजे लगने से जख्मी हुई

Sat, 17 Jan 2026 01:04 PM IST
गायत्री जोशी संवाद न्यूज एजेंसी
संवाद न्यूज एजेंसी Published by: गायत्री जोशी Updated Sat, 17 Jan 2026 01:04 PM IST
सार

अल्मोड़ा जिले के ताकुला क्षेत्र में बिनसर सेंचुरी से सटे गांव में लकड़ी काट रही महिला पर दिनदहाड़े दो तेंदुओं ने हमला कर घायल कर दिया।

विज्ञापन
A woman cutting wood was attacked by two leopards in broad daylight in almora
तेंदुआ (सांकेतिक तस्वीर)।

विस्तार

अल्मोड़ा जिले के ताकुला विकासखंड के बिनसर सेंचुरी से लगे एक गांव में घर के पास लकड़ी काट रही एक महिला पर दिन दहाड़े दो तेंदुओं ने हमला कर दिया। तेंदुए के पंजे मारने से महिला जख्मी हो गई। महिला के शोर मचाने पर लोग मौके पर पहुंचे लेकिन तब तक तेंदुए वहां से चले गए।

विज्ञापन

जिले में लोगों पर तेंदुए के हमले थम नहीं रहे हैं। शुक्रवार को बिनसर सेंचुरी से लगे भैसोड़ी गांव में प्रेमा देवी (28) पत्नी मनीष पांडे घर के पास अपराह्न दो बजे लकड़ी काट रही थीं। इस दौरान वहां दो तेंदुए आ गए और उन्होंने महिला पर हमला कर दिया। तेंदुए के पंजे मारने से महिला जख्मी हो गई। महिला ने साहस दिखाते हुए तेंदुए से बचाव के लिए लकड़ी से उस पर वार किया। महिला के शोर मचाने पर वहां स्थानीय लोग भी पहुंच गए। इसके बाद तेंदुए वहां से भाग निकलने। ग्रामीणों ने घायल महिला को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ताकुला पहुंचाया।

विज्ञापन


सूचना मिलने पर वन विभाग के कर्मचारी भी मौके पर पहुंच गए। भैसोड़ी के प्रधान सुनील बाराकोटी, सामाजिक कार्यकर्ता ईश्वर जोशी, सरपंच डुंगर सिंह ने तेंदुए की दहशत से निजात दिलाने की मांग की है। उन्होंने कहा कि वन विभाग और बिनसर वन्यजीव विहार के बीच सीमा विवाद रहता है। इस कारण घटना होने के बाद भी कई बार अधिकारी मौके पर समय पर नहीं पहुंचते हैं। दोनों विभागों को अपने क्षेत्र की स्थिति स्पष्ट करनी चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

महिला पर तेंदुए के हमले की सूचना मिली है। बिनसर रेंज अधिकारी ने मौके पर जाकर महिला का हाल चाल जाना। शनिवार को टीम मौके पर जाकर मामले की जांच करेगी। इसके बाद उचित कार्रवाई की जाएगी। -प्रदीप धौलाखंडी, डीएफओ सिविल सोयम वन प्रभाग अल्मोड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed