{"_id":"6855a0854b20464fbf06eda6","slug":"a-wave-of-devotion-swept-through-the-grand-procession-almora-news-c-232-1-alm1005-129707-2025-06-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Almora News: भव्य शोभायात्रा के जरिये बही भक्ति की बयार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Almora News: भव्य शोभायात्रा के जरिये बही भक्ति की बयार
Fri, 20 Jun 2025 11:25 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
Updated Fri, 20 Jun 2025 11:25 PM IST
विज्ञापन
रानीखेत में निकाली गई शोभायात्रा। संवाद
रानीखेत (अल्मोड़ा)। पंचेश्वर महादेव मंदिर के वार्षिक समारोह के कार्यक्रमों की शुरुआत भव्य शोभायात्रा के साथ हुई। शुक्रवार को मंदिर प्रांगण में श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ भी शुरू हो गया है।
शोभायात्रा पंचेश्वर महादेव मंदिर से प्रारंभ होकर जरूरी बाजार, खड़ी बाजार, विजय चौक, सदर बाजार, गांधी चौक और सुभाष चौक होते हुए वापस मंदिर पहुंचकर संपन्न हुई। शोभायात्रा में श्रद्धालु भजन-कीर्तन और जयघोष के साथ चल रहे थे। कथा वाचक बल्लभाचार्य महाराज ने भागवत कथा का महत्व बताते हुए कहा कि भागवत श्रवण मात्र से जीवन के कष्ट दूर हो जाते हैं और आत्मा को शांति प्राप्त होती है। था श्रवण को आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। वहां शिव मंदिर कमेटी के अध्यक्ष कैलाश पांडेय, जगदीश अग्रवाल, गिरीश पांडेय, कैलाश चंद्र सती, अतुल अग्रवाल, अनूप कुमार अग्रवाल, अगस्त लाल साह, पूरन नेगी, रमेश खंडेलवाल मौजूद रहे। संवाद