{"_id":"69e3c58540528f7e4b07a97c","slug":"a-truck-broke-down-in-the-kanwadi-danger-zone-blocking-traffic-for-six-hours-almora-news-c-232-1-alm1015-142323-2026-04-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Almora News: कनवाड़ी डेंजर जोन में ट्रक खराब, छह घंटे जाम से थमा यातायात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Almora News: कनवाड़ी डेंजर जोन में ट्रक खराब, छह घंटे जाम से थमा यातायात
Sat, 18 Apr 2026 11:25 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
Updated Sat, 18 Apr 2026 11:25 PM IST
विज्ञापन
रानीखेत (अल्मोड़ा)। खैरना-रानीखेत स्टेट हाईवे पर कनवाड़ी डेंजर जोन में शनिवार सुबह एक ट्रक के बीच सड़क पर खराब होने से यातायात ठप हो गया। छह घंटे तक लगे जाम से रानीखेत और गरमपानी की ओर आने-जाने वाले वाहन लंबी कतारों में फंसे रहे और यात्रियों को भारी परेशानी हुई।
सुबह छह बजे हल्द्वानी से निर्माण सामग्री लेकर रानीखेत जा रहा ट्रक खराब हो गया जिससे संकरा मार्ग अवरुद्ध हो गया। हालात ऐसे बने कि दोनों ओर वाहनों की लंबी लाइन लग गई और आपात स्थिति वाले वाहन भी जाम में फंसे रहे।
सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। सामाजिक कार्यकर्ता आनंद सिंह नेगी और ग्राम प्रधान प्रतिनिधि बोहरा गांव रमेश सिंह खनायत समेत स्थानीय लोगों के सहयोग से ट्रक को हटाने के लिए मशक्कत की गई। काफी प्रयासों के बाद पौने 12 बजे मार्ग को किसी तरह सुचारू कराया जा सका।
विज्ञापन
समय के साथ हुआ आर्थिक नुकसान
जाम के कारण हल्द्वानी से रानीखेत, द्वाराहाट और चौखुटिया की ओर जाने वाले यात्रियों को वाया अल्मोड़ा होकर करीब 70 किलोमीटर अतिरिक्त दूरी तय करनी पड़ी। इससे न केवल समय की बर्बादी हुई बल्कि यात्रियों को आर्थिक नुकसान भी हुआ। स्थानीय लोगों ने डेंजर जोन में स्थायी समाधान की मांग उठाई है।
-- -- -- -- -- -- -- -
लोगों ने जताई परेशानी
टैक्सी चालक महेश सिंह ने कहा कि सुबह से जाम में फंसे हैं। यात्रियों को समय पर गंतव्य तक नहीं पहुंचा पाए। यात्री सुनीता देवी ने बताया कि कई घंटों तक सड़क पर इंतजार करना पड़ा। बच्चों और बुजुर्गों को काफी दिक्कत हुई। स्थानीय निवासी दीपक जोशी ने कहा कि यहां सड़क संकरी है ऐसे में खराब वाहन हटाने के लिए त्वरित व्यवस्था होनी चाहिए।