Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   A national conference on the preservation of the Kumaoni language will be held in Almora.

Almora News: कुमाऊंनी भाषा के संरक्षण को अल्मोड़ा में होगा राष्ट्रीय सम्मेलन

Thu, 12 Nov 2026 12:19 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Thu, 12 Nov 2026 12:19 AM IST
विज्ञापन
A national conference on the preservation of the Kumaoni language will be held in Almora.

विज्ञापन
अल्मोड़ा। कुमाऊनी भाषा, लोकसंस्कृति और क्षेत्रीय पहचान के संरक्षण के लिए अल्मोड़ा में 14 और 15 नवंबर को दो दिवसीय राष्ट्रीय कुमाऊंनी भाषा सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। कुमाऊंनी भाषा न्यास व पहरू कुमाऊंनी मासिक पत्रिका की ओर से नगर में होने वाले सम्मेलन में देशभर के साहित्यकार, भाषा प्रेमी, संगीतकार, अभिनेता, फिल्म निर्माता और सोशल मीडिया से जुड़े लोग हिस्सा लेंगे।

नगर के एक होटल में प्रेस वार्ता कर डॉ. हयात सिंह रावत ने बताया कि सम्मेलन में कुमाऊंनी भाषा और संस्कृति के संरक्षण व संवर्धन में योगदान देने वाले 40 से 45 साहित्यकारों, कलाकारों और संस्कृति कर्मियों को विभिन्न सम्मानों से नवाजा जाएगा। इनमें बहादुर सिंह बनौला कुमाऊंनी साहित्य सेवी सम्मान, ज्योतिषाचार्य पं. जयदेव अवस्थी कुमाऊंनी भाषा सेवी सम्मान और वैद्य कल्याण सिंह बिष्ट कुमाऊंनी संस्कृति सेवी सम्मान प्रमुख हैं। इसके अलावा विभिन्न स्मृति साहित्य पुरस्कार और दिलीप सिंह खेतवाल स्मृति कर्मवीर पुरस्कार भी प्रदान किया जाएगा। सात विधाओं में आयोजित लेखन योजनाओं के तहत 21 लेखकों को भी सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन


छह सत्रों में कुमाऊनी भाषा के भविष्य पर होगा मंथन

सम्मेलन में छह वैचारिक सत्र आयोजित होंगे। पहले दिन कुमाऊंनी भाषा की प्राचीनता, साहित्य और इसे संविधान की आठवीं अनुसूची में शामिल करने की मांग पर चर्चा होगी। इसके बाद कुमाऊंनी साहित्य की विकास यात्रा, लोक साहित्य, संगीत, रंगमंच, सिनेमा और सोशल मीडिया में भाषा के उपयोग पर विचार रखे जाएंगे। दूसरे दिन युवा पीढ़ी और महिलाओं की कुमाऊंनी भाषा के विकास में भूमिका पर विमर्श होगा। अंतिम सत्र में कुमाऊंनी कवि सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। साथ ही भाषा के संरक्षण और संवर्धन के लिए आगामी कार्ययोजना का प्रस्ताव पारित किया जाएगा। वहां चंद्रशेखर बनकोटी, विनय किरौला, राजेंद्र सिंह रावत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed