फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   A massive fire engulfed several villages in the Someshwar Range, burning stocks of grass, sawdust and wood

Almora News: सोमेश्वर रेंज के कई गांवों में भीषण आग, घास, पिरुल और लकड़ी के भंडार जलकर हुए खाक

Thu, 23 Apr 2026 10:53 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Thu, 23 Apr 2026 10:53 PM IST
विज्ञापन
A massive fire engulfed several villages in the Someshwar Range, burning stocks of grass, sawdust and wood
अल्मोड़ा। सोमेश्वर रेंज के बले, पच्चीसी, क्वैराली, मवे माफी, भनाराठ और रौल्याना गांवों में बुधवार शाम अज्ञात कारणों से भीषण आग लगने से क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। आग तेजी से फैलते हुए जंगलों से गांवों की सीमा तक पहुंच गई जिससे ग्रामीणों के घास, लकड़ी और अन्य जरूरी संसाधनों को भारी नुकसान हुआ।
विज्ञापन

आग इतनी विकराल थी कि भनाराठ गांव में आग से 8 से 9 परिवारों का घास, पिरुल और लकड़ी का भंडार जलकर खाक हो गया। सूचना मिलते ही हंस फाउंडेशन के फायर फाइटर तत्काल मौके पर पहुंचे और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। टीम ने स्थानीय ग्रामीणों के साथ मिलकर फायर लाइन बनाकर और झाड़ियों की कटाई कर आग को फैलने से रोकने का प्रयास किया। तेज हवाओं और सूखी वनस्पति के बीच घंटों तक चले अभियान में टीम ने देर रात तक अथक प्रयास करते हुए आखिरकार आग पर काबू पा लिया। ग्रामीणों ने भी आग बुझाने में अहम भूमिका निभाई। लोगों ने एकजुट होकर जंगल किनारे फायर लाइन बनाई, सूखी पत्तियां और झाड़ियां हटाईं तथा टहनियों और हरी डालियों से आग को दबाने का प्रयास किया। युवाओं ने अलग-अलग टीम बनाकर विभिन्न स्थानों पर आग को फैलने से रोकने में सहयोग दिया। जिससे आग गांव के अंदर प्रवेश नहीं कर सकी।
विज्ञापन

इस अभियान में हंस फाउंडेशन के फायर फाइटर लक्ष्मी मेहरा, दीपा देवी, कमल मेहरा, दुर्गा देवी, ममता मेहरा, रेखा देवी, सुमन सहित ग्रामीणों और वन विभाग के कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed