फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   A huge crowd of devotees gathered at Jageshwar Dham.

Almora News: जागेश्वर धाम में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़

Sun, 10 May 2026 10:16 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Sun, 10 May 2026 10:16 PM IST
विज्ञापन
A huge crowd of devotees gathered at Jageshwar Dham.
जागेश्वर (अल्मोड़ा)। जागेश्वर धाम में रविवार को वीकेंड के दौरान श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। पूरे मंदिर परिसर में हर-हर महादेव के जयकारों से माहौल भक्तिमय बना रहा। धाम में पांच हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने भगवान भोलेनाथ समेत अन्य मंदिरों में दर्शन कर पूजा-अर्चना की।
विज्ञापन

श्रद्धालुओं की भीड़ सुबह से ही मंदिर परिसर में पहुंचने लगी थी। दिनभर श्रद्धालुओं ने विभिन्न मंदिरों में पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि की कामना की। इस दौरान जागेश्वर मंदिर सहित अन्य मंदिरों में 80 से अधिक रुद्राभिषेक और विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान संपन्न कराए गए। मंदिर परिसर में भक्तों में दर्शन को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला।
विज्ञापन

वीकेंड पर बढ़ी भीड़ को देखते हुए जागेश्वर मंदिर समिति के कर्मचारी और पुलिस प्रशासन पूरे दिन व्यवस्थाएं संभालने में जुटे रहे। श्रद्धालुओं को सुव्यवस्थित तरीके से दर्शन कराने और भीड़ नियंत्रण के लिए पुलिस कर्मियों को तैनात किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

दन्या थानाध्यक्ष दिनेश नाथ महंत और चौकी प्रभारी कमित जोशी के नेतृत्व में पुलिस टीम मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्रों में लगातार निगरानी करती रही। प्रशासन की ओर से श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं भी की गई थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed