फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   A house with fire in Kunjbargal Dhomoli

कुंजबरगल धमोली में आग से मकान जलकर राख

Sun, 19 May 2019 11:35 PM IST
दीपक नेगी अमर उजाला ब्यूरो  अल्मोड़ा।
अमर उजाला ब्यूरो  अल्मोड़ा। Published by: दीपक नेगी Updated Sun, 19 May 2019 11:35 PM IST
विज्ञापन
A house with fire in Kunjbargal Dhomoli
धमोली गांव में धू धू कर जलता पुराना मकान। - फोटो : अमर उजाला
 जिला मुख्यालय से लगभग 35 किमी दूर ग्राम कुंजबरगल के धमोली गांव में शनिवार दोपहर को एक पुराना मकान जलकर राख हो गया। ग्रामीणों ने आग बुझाने की काफी कोशिश की, लेकिन आग इतनी भीषण थी कि  मकान के अंदर रखा फर्नीचर, बिस्तर, बर्तन आदि भी जलकर राख हो गया। ग्रामीणों ने आग की घटना की जानकारी पटवारी को दे दी है। आग के कारणों का पता नहीं चल पाया है। 
विज्ञापन


   जानकारी के अनुसार कुंजबरगल के धमोली गांव में रमेश चंद्र मिश्रा, नवीन चंद्र मिश्रा, भुवन चंद्र मिश्रा और उनके चाचा पुरन चंद्र मिश्रा का पुश्तैनी मकान है। मकान में कोई नहीं रहता। शनिवार दिन में मकान में अचानक आग लग गई। ग्रामीणों ने जब आग देखी तो वह लोग बुझाने पहुंचे, लेकिन तब तक मकान के अंदर रखा फर्नीचर, बर्तन, बिस्तर आदि जलकर राख हो गया। ग्रामीणों ने आग लगने की सूचना पट्टी पटवारी को दी। बताया जा रहा है कि गृह स्वामी का परिवार बाहर रहता है और कभी-कभी ही गांव आता है। इधर जानकारी मिलने के बाद रविवार को भुवन मिश्रा गांव पहुंचे। उन्होंने आग लगने के कारणों की जांच करने और उचित मुआवजा दिए जाने की मांग की है। इधर पटवारी पूनम राज ने बताया कि उनको आग की घटना की जानकारी रविवार को मिली। सोमवार को वह धमोली गांव में जाकर आग से हुए नुकसान का जायजा लेंगी और इसके बाद रिपोर्ट देंगी।  
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed