{"_id":"576043f44f1c1bee7111b64b","slug":"a-die-due-to-curent","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेठुआ में करंट लगने से युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जेठुआ में करंट लगने से युवक की मौत
अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
Updated Tue, 14 Jun 2016 11:20 PM IST
विज्ञापन
ग्राम पंचायत जेठुआ में किराए के मकान में रह रहे फड़ीका निवासी एक युवक की करंट लगने से मौत हो गई है। हादसे का कारण उसके ऊपर पंखे का गिरना बताया गया है। राजस्व पुलिस ने पंचनामा भरकर शव परिजनों को सौंप दिया हैै। घटना के बाद मृतक के परिवार में कोहराम मच गया है।
विज्ञापन
राजस्व पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत फड़ीका निवासी भूपाल सिंह (24) पुत्र गोपालसिंह ग्राम पंचायत जेठुआ में सड़क के किनारे किराए के मकान में रहता था। बताया गया है कि मंगलवार की सुबह वह अपने कमरे में झाड़ू लगा रहा था तभी उसका हाथ चालू टेबल फैन पर लगा जिससे फैन उसके ऊपर गिर गया।
विज्ञापन
इस दौरान जबरदस्त करंट लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। बाद में निकटवर्ती लोगों ने राजस्व पुलिस को मामले की सूचना दी।
घटना की जानकारी मिलते ही मृतक के पिता गोपालसिंह आदि परिजन भी पहुंच गए। पिता बेटे का शव देख बदहवास हो गए। इधर राजस्व निरीक्षक खीमानंद तिवारी ने बताया कि शव का पंचनामा भरकर शव परिजनों को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन
ग्रामीणों का कहना है कि घटना का कारण विद्युत लाइन में डबल फेस है। जिसकी शिकायत भी की गई, लेकिन विद्युत विभाग के अधिकारियों ने फाल्ट ठीक करने की कोशिश नहीं की जिसके चलते यह हादसा हुआ। जानकारी के अनुसार मृतक के पास आठ खच्चर थे। वह इनके माध्यम से ढ़ुलान का कार्य कर अपने परिवार का जीविकोपार्जन कर रहा था। इसका बड़ा भाई और भाभी बाहर रहते हैं। परिवार का यही एकमात्र कमाऊ सदस्य था। लोगों ने परिवार की खराब आर्थिक स्थिति को देखते हुए मृतक के बूढे़ मां, बाप को मुआवजा देने की मांग की है।