फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   A controversy arose during the meeting over the young woman's statement in almora

अंकिता भंडारी हत्याकांड : सभा के दौरान युवती के बयान पर हो गया विवाद, होती रही तू-तू मैं-मैं

Thu, 08 Jan 2026 06:26 PM IST
गायत्री जोशी संवाद न्यूज एजेंसी
संवाद न्यूज एजेंसी Published by: गायत्री जोशी Updated Thu, 08 Jan 2026 06:26 PM IST
सार

अल्मोड़ा में अंकिता भंडारी हत्याकांड के लिए जुलूस के दौरान गांधी पार्क में भाषण के विवाद से अफरा-तफरी मच गई।

विज्ञापन
A controversy arose during the meeting over the young woman's statement in almora
अल्मोड़ा में सभा के दौरान हुए विवाद में बीच बचाव करती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अल्मोड़ा में अंकिता भंडारी हत्याकांड में जुलूस निकलने के दौरान चौघानपाटा स्थित गांधी पार्क में हंगामा हो गया। काफी देर तक गहमा-गहमी बनी रही। भाषण दे रही युवती और वहां मौजूद एक व्यक्ति के बीच तू-तू, मै-मै हो गई। वहां मुस्तैद पुलिस कर्मियों ने मामला किसी तरह शांत कराया। इसके बाद वहां से बाजार को जुलूस निकला।

विज्ञापन


बृहस्पतिवार को नगर में जुलूस निकलने से पहले चौघानपाटा स्थित गांधी पार्क में सभा हो रही थी। विभिन्न संगठनों से जुड़े लोग  बारी-बारी से सभा को संबोधित कर रहे थे। सभा को संबोधित करने के लिए एक युवती मंच आई और भाषण देना शुरू किया। युवती के भाषण के दौरान पार्क में काफी संख्या में लोगों की भीड़  मौजूद थी। युवती के भाषण में की गई टिप्पणी से वहां मौजूद एक व्यक्ति का पारा चढ़ गया।
विज्ञापन


व्यक्ति ने युवती के भाषण का विरोध किया। इस दौरान दोनों में तू-तू, मै-मै होने लगी। देखते ही देखते विवाद बढ़ने लगा। मामला बढ़ता देख वहां मौजूद आंदोलनकारी बीच बचाव में उतर गए। इसके बाद भी विवाद होते रहा। इसके बाद वहां मौजूद पुलिस कर्मी मंच पर आकर व्यक्ति को पार्क से बाहर को ले लाए। इसके बाद मामला किसी तरह शांत हुआ। इस दौरान वहां अफरा तफरी बनी रही। इसके कुछ देर बार पार्क से बाजार को जुलूस रवाना हुआ। आंदोलन के दौरान हुए हंगामा को लेकर लोग दिन भर चर्चा करते हुए देखे गए। लोगों ने इसका वीडियो सोशल मीडिया में भी जारी कर दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed