फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   A big gift for the cricket players of Almora, four turf pitches will be built in the DIET campus.

Almora News: अल्मोड़ा के क्रिकेट खिलाड़ियों को बड़ी सौगात, डायट परिसर में बनेंगी चार टर्फ पिच

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 28 Dec 2025 12:57 AM IST
विज्ञापन
A big gift for the cricket players of Almora, four turf pitches will be built in the DIET campus.
अल्मोड़ा। जिले के क्रिकेट प्रेमियों और उभरते खिलाड़ियों के लिए अच्छी खबर है। ग्रामीण निर्माण विभाग द्वारा डायट परिसर में खिलाड़ियों के लिए चार आधुनिक क्रिकेट टर्फ पिचों का निर्माण किया जाएगा। इसका उद्देश्य जिले की खेल प्रतिभाओं को बेहतर प्रशिक्षण और सुविधाएं उपलब्ध कराना है।
विज्ञापन

प्रस्तावित टर्फ पिचों के निर्माण पर 39.83 लाख रुपये की लागत आएगी। कार्यदायी संस्था ने निविदा प्रक्रिया शुरू कर दी गई है, जिसके बाद शीघ्र ही निर्माण कार्य प्रारंभ किया जाएगा। इन पिचों के निर्माण से स्थानीय खिलाड़ियों को अभ्यास के लिए बेहतर मंच मिलेगा और जिले में क्रिकेट को नई पहचान मिलने की उम्मीद है। खेल प्रेमियों ने इस पहल को खिलाड़ियों के भविष्य के लिए महत्वपूर्ण कदम बताया है। इसके अलावा स्टेडियम में भी 10 लाख की लागत से क्रिकेट टर्फ पिच का निर्माण करेगा। लोगों ने डीएम अंशुल सिंह के खेल प्रतिभावों को आगे बढ़ाने के लिए किए जा रहे प्रयासों की सराहना की है।
विज्ञापन


बड़ी संख्या में क्रिकेट खिलाड़ियों को मिलेगा लाभ
अल्मोड़ा। डायट परिसर में चार आधुनिक क्रिकेट टर्फ पिचों के निर्माण से जिले के बड़ी संख्या में क्रिकेट खिलाड़ियों को सीधा लाभ मिलेगा। इन पिचों के बनने से खिलाड़ियों को अभ्यास और प्रतियोगिताओं के लिए बेहतर सुविधाएं उपलब्ध होंगी, जिससे स्थानीय खेल प्रतिभाओं को निखरने का अवसर मिलेगा। खेल विभाग की प्रस्तावित 39.83 लाख रुपये की लागत से बनने वाली इन पिचों का निर्माण कार्य जल्द शुरू होने की उम्मीद है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

-------
इनसेट कोट-
डायट परिसर में चार और स्टेडियम परिसर में एक किक्रेट टर्फ पिच का निर्माण किया जाएगा। इसके लिए निविदा प्रक्रिया शुरू कर दी है प्रक्रिया पूरी होते ही निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा।
आर चंद्रा, ईई ग्रामीण निर्माण विभाग अल्मोड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed