फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   अब सिर्फ परंपरा निभाने तक सीमित है अखाड़ा

अब सिर्फ परंपरा निभाने तक सीमित है अखाड़ा

Fri, 10 Oct 2014 05:34 AM IST
Almora
Almora Updated Fri, 10 Oct 2014 05:34 AM IST
विज्ञापन
रानीखेत (अल्मोड़ा)। वाल्मीकि जयंती की शोभायात्रा के दौरान अखाड़ा जैसी साहसिक गतिविधियां अब सिर्फ परंपरा निभाने तक सीमित रह गई हैं। एक दशक पूर्व तक पर्वों के समापन पर शोभायात्रा में वाल्मीकि समुदाय के लोग अखाड़े में हैरतअंगेज करतब दिखाकर रौंगटे खड़े कर देते थे। स्व. लाला रामचरण, नानक चंद्र, प्यारे लाल और मुन्ना ठेकेदार जैसे लोगों के नेतृत्व में युवाओं का अनुशासित अखाड़ा प्रदर्शन कई दिनों तक याद किया जाता था।
विज्ञापन

नगर के गांधी चौक, केएमओयू स्टेशन, रोडवेज स्टेशन सहित कई स्थानों पर अखाड़े के करतब दिखाए जाते थे। इनमें शरीर के ऊपर से वाहन गुजरना, आग के गोले से पार कूदना, तलवारबाजी, आग के गोले से खेलना, मुंह से आग का गोला फेंकना आदि प्रमुख होते थे। इसके लिए लोग चार सप्ताह पहले से तैयारी शुरू कर लेते थे। व्यवसायी कैलाश पांडे बताते हैं कि डोले के आगे-आगे नगाड़े, निशाण, झोड़ा, चांचरी गाते लोकगायक, नृतकों की टीमें और पीछे अखाड़ा खेलती टीमें चलती थी। वह मानते हैं कि आज इस तरह की परंपराओं को जिंदा रखने के लिए युवाओं में उत्साह बढ़ाने की जरूरत है।नगर में स्व. दिलावर लाल, बदेशी, झब्बा लाल और राम प्रकाश आदि का नाम आज भी अच्छे अखाड़े बाजों में गिना जाता है। वाल्मीकि जयंती पर निकली शोभायात्रा
विज्ञापन

रानीखेत (अल्मोड़ा)। वाल्मीकि जयंती बुधवार को यहां धूमधाम से मनाई गई। इससे पूर्व मंगलवार रात शिव मंदिर, चौबटिया, माल रोड धर्मशालों में जयंती पर कई कार्यक्रम हुए। नेता प्रतिपक्ष की पत्नी पुष्पा भट्ट, पूर्व विधायक करन माहरा आदि ने भी शिरकत की। बुधवार की सुबह से ही नगर में तीनों स्थानों के लोगों ने भगवान वाल्मीकि की शोभायात्रा निकाली गई। इस दौरान शिव पार्वती नृत्य, मयूर नृत्य, अखाड़े का प्रदर्शन हुआ। समुदाय के लोगों ने सहयोग के लिए सभी का आभार जताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed