{"_id":"113-87059","slug":"Almora-87059-113","type":"story","status":"publish","title_hn":"आतंकवाद से लड़ने के लिए शुरू हुआ भारत-अमेरिका का संयुक्त युद्धाभ्यास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आतंकवाद से लड़ने के लिए शुरू हुआ भारत-अमेरिका का संयुक्त युद्धाभ्यास
Almora
Updated Fri, 19 Sep 2014 05:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रानीखेत (अल्मोड़ा)। भारत और अमेरिकी सेनाओं के बीच बुधवार से चौबटिया में संयुक्त युद्धाभ्यास शुरू हो गया है। चौबटिया के गरुड़ मैदान में दोनों देशों के सैनिकों ने अधिकारियों को भव्य मार्चपास्ट के माध्यम से सलामी दी। दोनों देशों का ध्वजारोहण हुआ। 15 दिनों तक भारत और अमेरिका के 500 सैनिक चौबटिया के जंगलों में आतंकवाद और आंतरिक विद्रोह के खिलाफ युद्ध कला की तकनीकों को साझा करेंगे। भारतीय सेना की तरफ से मध्यकमान के मेजर जनरल अश्विनी कुमार ने सैनिकों से बेहिचक अनुभवों को साझा करने का आह्वान किया। आतंकवाद और आंतरिक विद्रोह जैसी गतिविधियों पर नियंत्रण के लिए चौबटिया में पर्वतीय ब्रिगेड की मेजबानी में यह युद्धाभ्यास शुरू हुआ है। अमेरिकी सैन्य दल का प्रतिनिधित्व अमेरिकी इन्फेंट्री डिवीजन तथा भारतीय दल का प्रतिनिधित्व गरुड़ डिवीजन की पर्वतीय ब्रिगेड ने किया। मध्य कमान की तरफ से मेहमानों का स्वागत किया गया। दोनों देशों के सैनिकों ने मार्चपास्ट, ध्वजारोहण के साथ पूरे शिष्टाचार से अधिकारियों को सलामी दी। अभ्यास के दौरान तकनीकी युद्ध कौशल पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। दोनों देशों के सैनिकों को जहां संयुक्त राष्ट्र शांति सेना के अभियानों के दौरान मिलने वाली दुश्मनों की धमकियों को विफल करने की योजना बताई जाएगी वहीं तकनीकी युद्ध कौशल के माध्यम से सैनिकों को सशक्त बनाया जाएगा। आर्केष्ट्रा की धुनों पर झूमते दिखे अमेरिकी सैनिक
रानीखेत (अल्मोड़ा)। भारत और अमेरिकी सैनिकों के संयुक्त युद्धाभ्यास का आगाज बेहद दोस्ताना अंदाज में हुआ। अमेरिकी और भारतीय सैनिक एक दूसरे से बेहद आत्मीयता के साथ मिले। सैनिक यादों को कैमरों में कैद करते नजर आए। 9 गोरखा रेजीमेंट के आर्केस्ट्रा की धुनों पर कई अमेरिकी सैनिक अपने वतन से दूर दोस्ताना संबंध को पूरी शिद्दत के साथ निभाते दिखे। इसके बाद दोनों देशों के सैनिकों को अलग-अलग ग्रुपों में बांटकर अभ्यास के लिए रवाना किया गया। 28 सितंबर को इन सैनिकों के बीच भव्य ड्रिल होगी।