फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   मां नंदा-सुनंदा के डोले में उमड़ा जनसैलाब

मां नंदा-सुनंदा के डोले में उमड़ा जनसैलाब

Mon, 08 Sep 2014 05:32 AM IST
Almora
Almora Updated Mon, 08 Sep 2014 05:32 AM IST
विज्ञापन
अल्मोड़ा। रविवार को शहर में मां नंदा-सुनंदा का डोला निकालने के साथ ही नंदादेवी महोत्सव का समापन हो गया है। डोले में हजारों की भीड़ उमड़ी। भक्तजन भजन गाते और मां के जयकारे लगाते हुए चल रहे। लोगों ने मार्ग के दोनों किनारे खड़े होकर, मकानों की छतों, खिड़कियों से डोले के दर्शन किए और पुष्प, अक्षत अर्पित किए। शनिवार रात भी नंदादेवी मंदिर प्रांगण में सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए। रविवार प्रात: चंद वंशज केसी सिंह बाबा ने मंदिर में पूजा की। शाम को मां नंदा और सुनंदा का डोला नंदादेवी मंदिर से प्रारंभ हुआ। डोले के आगे छोलिया नर्तक नृत्य करते हुए चल रहे थे। डोले में शामिल भक्तजन मां के जयकारे लगाते भजन गाते, नृत्य करते हुए चल रहे थे। शहर के बाजार के दोनों ओर और घरों की छतों, खिड़़कियों में हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं डोले के दर्शन के लिए मौजूद थे। श्रद्धालुओं ने मां-नंदा सुनंदा के डोले में फूल और अक्षत चढ़ाए। नंदादेवी मंदिर से शुरू हुआ डोला बाजारों से होते हुए निकला। बाद में नंदा-सुनंदा की मूर्तियों को दुगालखोला स्थित नौले में धार्मिक विधि विधान के साथ विसर्जित कर दिया गया। डोले में चंदवंशज बाबा, संसदीय सचिव मनोज तिवारी, पालिकाध्यक्ष प्रकाश जोशी, डीएम विनोद कुमार सुमन, पूर्व विधायक रघुनाथ सिंह चौहान, शिरीष पांडे, मनोज वर्मा, मनोज सनवाल, दिनेश गोयल, आनंद बगडवाल, धन सिंह मेहता, नागेश पंत, नरेंद्र वर्मा, गोपाल लाल साह, बिट्टू कर्नाटक, जीवन लाल वर्मा, अशोक पांडे आदि मौजूद थे। सुरक्षा के लिए नगर में जगह-जगह काफी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया था। उधर महोत्सव के तहत शनिवार रात भी नंदादेवी मंदिर प्रांगण में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए। मल्लिका लोक कला विकास समिति के कलाकारों ने कार्यक्रम पेश किए। भजन गायक प्रभाकर जोशी (बनारस) ने रंग दे रंग दे मां मुझे अपने रंग में रंग दे, नंद किशोर ने जै बोला जै भगवती नंदा भजन गाकर दर्शकों का मनोरंजन किया। संचालन समिति के अध्यक्ष रितेश नेगी ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed