{"_id":"113-81026","slug":"Almora-81026-113","type":"story","status":"publish","title_hn":"धनबल, भुजबल का प्रयोग हो रहा प्रमुख के चुनाव में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धनबल, भुजबल का प्रयोग हो रहा प्रमुख के चुनाव में
Almora
Updated Wed, 16 Jul 2014 04:15 PM IST
विज्ञापन
अल्मोड़ा। ब्लाक प्रमुख के चुनाव में धनबल, भुजबल का जबर्दस्त प्रयोग हो रहा है। ब्लाक प्रमुख के चुनाव की तिथि तय नहीं हुई है लेकिन कई संभावित प्रत्याशी बीडीसी सदस्यों के साथ वोट का सौदा करने के बाद उन्हें घुमाने के बहाने लंबी यात्राओं पर निकल गए हैं। सूत्रों के मुताबिक एक प्रत्याशी खरीदे गए सदस्यों को टूर पर गोवा ले गया है जबकि सदस्यों की एक अन्य टीम के हिमाचल प्रदेश जाने की सूचना मिली है। जबकि अधिकांश सदस्यों को उत्तराखंड के ही रमणीक स्थानों पर पहुंचा दिया गया है। बताया गया है कि सौदा हो जाने के बाद इन सदस्यों के फोन सौदेबाज प्रत्याशियों ने बंद करके अपने पास रख लिए हैं और सदस्यों के घर वालों का उनसे कोई संपर्क नहीं हो पा रहा है। प्रत्याशी ऐसा इसलिए करते हैं कि प्रतिद्वंद्वी प्रत्याशी द्वारा वोट की अधिक कीमत लगाने पर मामला बिगड़ न जाए। पता चला है कि अब घूमने निकले सदस्य वोट देने के बाद ही घर पहुंचेंगे।
विज्ञापन