फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   महिला आरक्षण विधेयक पास कराएंगे : राहुल

महिला आरक्षण विधेयक पास कराएंगे : राहुल

Wed, 30 Apr 2014 05:31 AM IST
Almora
Almora Updated Wed, 30 Apr 2014 05:31 AM IST
विज्ञापन

विज्ञापन

अल्मोड़ा। कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा कि उत्तराखंड में पलायन रोकने के लिए हॉर्टिकल्चर, फ्लोरीकल्चर और एग्रीकल्चर को बढ़ावा दिया जाएगा। साथ ही अल्मोड़ा सहित उत्तराखंड के अन्य स्थानों का औद्योगिक विकास किया जाएगा जिसमें लाखों लोगों को रोजगार मिलेगा। उन्होंने कहा केंद्र में यूपीए-थ्री सरकार बनते ही सबसे पहले महिला आरक्षण विधेयक पास कराया जाएगा और महिलाओं के लिए लोकसभा विधानसभा में 33 प्रतिशत सीटें आरक्षित की जाएंगी।
यहां जीआईसी मैदान में कांग्रेस प्रत्याशी प्रदीप टम्टा के समर्थन में जनसभा को संबोधित करते हुए श्री गांधी ने कहा कि अमेरिका के राष्ट्रपति कहते हैं कि चीन और भारत तेजी से आगे बढ़ रहे हैं। चीन नंबर एक पर है और भारत नंबर दो पर। उन्होंने कहा कि यूपीए सरकार बनेगी तो भारत दुनिया में नंबर एक बनेगा। उन्होंने कहा कि जापान सरकार के साथ अनुबंध हो चुका है। देश में कई स्थानों पर मैन्यूफैक्चरिंग कॉरिडोर बनाए जाएंगे। धन और टेक्नोलॉजी जापान की होगी और भारत की मैन पावर इसमें काम करेगी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा अल्मोड़ा और उत्तराखंड को भी मैन्यूफैक्चरिंग कॉरिडोर से जोडे़ंगे। जिससे लाखों लोगों को रोजगार मिलेगा। इससे उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों से पलायन भी रुकेगा। राहुल गांधी ने कहा कि उन्होंने मुख्यमंत्री हरीश रावत से राज्य में बागवानी, फूलों की खेती और कृषि को आगे बढ़ाने के लिए पूरी ताकत से काम करने को कहा है। केंद्र में यूपीए-थ्री सरकार बनते ही दो हजार महिला पुलिस स्टेशन खोले जाएंगे। जिसमें 25 प्रतिशत पदों पर महिलाएं तैनात की जाएंगी। यूपीए सरकार बनने के बाद हर गरीब को मुफ्त स्वास्थ्य सेवा के साथ ही मुफ्त दवाएं और आपरेशन, हर गरीब को पक्की छत वाला घर और हर बुजुर्ग पेंशन दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि उत्तराखंड की पांचों सीटों पर कांग्रेस जीतेगी और केंद्र में राहुल गांधी के नेतृत्व में सरकार बनेगी। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष यशपाल आर्या ने कहा कि उत्तराखंड की जनता भाजपा के बरगलाने पर नहीं आएगी और यहां सभी सीटों पर कांग्रेस का परचम लहराएगा। कांग्रेस प्रत्याशी प्रदीप टम्टा ने कहा टनकपुर-बागेश्वर और रामनगर-चौखुटिया रेल लाइनों को स्वीकृति दिलाई है। मलारी से जौलिंगकोंग तक सड़क बनाने के लिए धन मंजूर कराया है। हिमालयी राज्यों को ग्रीन बोनस दिलाने की पहल करने के साथ ही सभी मुद्दों को जोरशोर से उठाया।

इससे पूर्व जनसभा को संसदीय सचिव विधायक मनोज तिवारी, विधायक नारायण राम, पूर्व मंत्री रामप्रसाद टम्टा, पालिकाध्यक्ष प्रकाश जोशी, नगर कांग्रेस अध्यक्ष बिट्टू कर्नाटक, केवल सती, दिनेश कुंजवाल, प्रीति बिष्ट, अख्तर हुसैन, सिकंदर पवार, दीप्ति भारद्वाज आदि ने संबोधित किया। संचालन विधायक मनोज तिवारी और नगर कांग्रेस अध्यक्ष बिट्टू कर्नाटक ने किया। इस मौके पर विधानसभा अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल, विधायक मदन बिष्ट, ललित फर्स्वाण आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed