{"_id":"113-68689","slug":"Almora-68689-113","type":"story","status":"publish","title_hn":"चौकुनी में पेड़ काटने वालों पर दर्ज हो चोरी का मुकदमा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चौकुनी में पेड़ काटने वालों पर दर्ज हो चोरी का मुकदमा
Almora
Updated Mon, 16 Dec 2013 05:51 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रानीखेत। चौकुनी में हरे पेड़ काटने और अवैध जमीन घेरने का मामला अब राजनैतिक रंग लेने लगा है। उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष पीसी तिवारी ने कार्यकर्ताओं के साथ चौकुनी क्षेत्र का दौरा कर ग्रामीणों से वार्ता की। उन्होंने कहा कि शासन-प्रशासन की नाकामी के चलते पहाड़ में भूमाफिया हावी हो गए हैं। चौकुनी में हरे पेड़ काटने के जुर्म में पुलिस को दोषियों के खिलाफ चोरी का मुकदमा दर्ज करना चाहिए, इस मामले को लेकर वह जिलाधिकारी को ज्ञापन भी सौंपेंगे।
श्री तिवारी ने कहा कि राष्ट्रीय दलों के नुमाइंदों की शह पर माफियाराज हावी हो रहा है। प्रशासन की भूमिका भी ठीक नहीं है। चौकुनी में विकुज कंपनी ने सरकारी और ग्रामीणों की भूमि पर अवैध कब्जा किया हुआ है। घेरबाड़ होने से ग्रामीण अपने खेतों में नहीं जा पा रहे हैं। राष्ट्रीय दल तो दूर क्षेत्रीय दल उक्रांद ने भी चुप्पी साध रखी है। ऐसा ही चलता रहा तो पहाड़ खत्म हो जाएंगे। प्रशासन को इस मसले पर दोषियों के खिलाफ चोरी का मुकदमा दर्ज करना चाहिए। उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी इसके लिए संघर्ष करेगी। उनके साथ जिलाध्यक्ष प्रदीप गुर्रानी, विशनदत्त आदि भी मौजूद थे।
आज हटाया जाएगा चौकुनी में सरकारी भूमि से अवैध कब्जा
रानीखेत। चौकुनी में हरे पेड़ काटने और सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा करने के मामले में प्रशासन की जांच अनवरत जारी है। तहसीलदार धनी राम ने बताया कि सोमवार को संयुक्त मजिस्ट्रेट के नेतृत्व में चौकुनी में वन पंचायत की घिरी जमीन मुक्त कराई जाएगी, इसके अलावा ग्रामीणों से भी वार्ता होगी। उन्होंने कहा कि मामले की निष्पक्ष जांच की जाएगी।