{"_id":"113-68684","slug":"Almora-68684-113","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी महिला टीम की खिलाड़ी श्वेता का शानदार प्रदर्शन ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी महिला टीम की खिलाड़ी श्वेता का शानदार प्रदर्शन
Almora
Updated Mon, 16 Dec 2013 05:51 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अल्मोड़ा। उत्तर-प्रदेश महिला सीनियर क्रिकेट टीम में चयनित एसएसजे परिसर अल्मोड़ा की छात्रा श्वेता वर्मा शानदार प्रदर्शन कर रही हैं। गत दिनों कानपुर में हुई चार प्रदेशों की सेंट्रल जोन क्रिकेट प्रतियोगिता में श्वेता ने चार मैचों में सात खिलाड़ियों को रन आउट और दो खिलाड़ियों को स्टंपिंग किया। प्रतियोगिता में प्रदर्शन के बल पर उत्तर प्रदेश की टीम ने मुंबई में 19 से 22 दिसंबर तक होने वाली नेशनल प्रतियोगिता के लिए क्वालीफाई कर लिया है।
थल की मूल निवासी श्वेता एसएसजे परिसर में अध्ययनरत हैं। क्रिकेट प्रशिक्षक लियाकत अली के निर्देशन में वह पिछले दो वर्षों से प्रशिक्षण ले रही हैं। श्वेता विकेट कीपर कम बल्लेबाज हैं। करीब तीन माह पहले उनका चयन उत्तर प्रदेश की अंडर 19 टीम में हुआ। जूनियर टीम में शानदार प्रदर्शन के बाद गत माह वह उत्तर प्रदेश महिला सीनियर टीम के लिए चयनित कर ली गई थी।
जिला क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष गिरीश धवन ने बताया कि सेंट्रल जोन प्रतियोगिता में श्वेता ने शानदार प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में चार मैचों में से उप्र ने एक मैच जीता और एक ड्रा हुआ। उत्तर प्रदेश की टीम ने नेशनल प्रतियोगिता के लिए क्वालीफाई कर लिया है। श्वेता उत्तर प्रदेश की टीम से आगामी नेशनल प्रतियोगिता में भागीदारी करने को टीम के साथ कानपुर से मुंबई रवाना हो गई हैं। श्वेता की सफलता पर कुमाऊं विवि के कुलपति प्रो. एचएस धामी, प्रो. आरएस पथनी, मनोज सनवाल, ललित लटवाल, बिट्टू कर्नाटक, राजेंद्र बोरा, सौरभ वर्मा, धीरेंद्र मर्तोलिया, संजय वर्मा, राजू तिवारी, कमलेश तिवारी, विनीत बिष्ट, चंदन लटवाल आदि ने प्रसन्नता जताई है। इधर संसदीय सचिव मनोज तिवारी ने भी श्वेता की सफलता पर हर्ष व्यक्त किया है।