फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   हार-जीत की परवाह के बगैर खेलों में भागीदारी करें

हार-जीत की परवाह के बगैर खेलों में भागीदारी करें

Tue, 26 Nov 2013 05:47 AM IST
Almora
Almora Updated Tue, 26 Nov 2013 05:47 AM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
अल्मोड़ा। होली एंजिल पब्लिक स्कूल मैदान में दो दिवसीय अंतर्विद्यालयी वॉलीबॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि संसदीय सचिव (उच्च शिक्षा) मनोज तिवारी ने किया। उन्होंने कहा कि जीवन में खेलों का विशेष महत्व है। हार जीत की परवाह किए बगैर प्रतियोगिता में हिस्सेदारी करना महत्वपूर्ण होता है। खिलाड़ियों को अपने लक्ष्य पर नजर रखनी चाहिए।
श्री तिवारी ने खिलाड़ियों से परिचय लेकर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। मेजबान स्कूल के बच्चों ने सरस्वती वंदना और स्वागत गीत प्रस्तुत किए। प्रधानाचार्य जेके शर्मा ने टीमों को शुभकामनाएं दीं और अतिथियों का आभार जताया। पहला मैच होली एंजिल टीम ए और स्प्रिंग डेल्स के बीच खेला गया। जिसमें होली एंजिल ने 2-0 से मैच जीत लिया। दूसरा मैच होली एंजिल गर्ल्स की टीम ए और जीजीआईसी बी टीम के बीच खेला गया। जिसमें होली एंजिल पब्लिक स्कूल 2-0 से जीता। तीसरा मैच आर्य कन्या इंटर कालेज अल्मोड़ा और जीजीआईसी टीम ए के बीच खेला गया। जिसमें जीजीआईसी की टीम विजयी रही।
विज्ञापन

चौथा मैच आर्मी पब्लिक स्कूल अल्मोड़ा और जीजीआईसी हवालबाग के बीच खेला गया। जिसमें आर्मी पब्लिक स्कूल 2-0 से विजयी रहा। महर्षि विद्या मंदिर और एआईसी टीम बी के बीच खेला गया। जिसमें महर्षि विद्या मंदिर की टीम 25-9, 25-10 से विजयी रही। आर्मी पब्लिक स्कूल टीम ए और बीरशिवा के बीच हुए मैच में बीरशिवा की टीम 2-0 से विजयी रही। निर्णायक श्याम भट्ट, गीता बिष्ट, दीपक धपोला, जितेंद्र बिष्ट, भूपेंद्र सिंह, भावेश धपोला आदि थे। उद्घाटन कार्यक्रम का संचालन सरिता अरोड़ा ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed